कोरोना वायरस ने बॉलिवुड की तोड़ी कमर, 2020 की पहली छमाही में 1600 करोड़ रुपये का नुकसान!

indiareporterlive
शेयर करे

साल 2020 के फर्स्ट हॉफ में साल 2019 की तुलना में 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी कुछ भी तय नहीं कि कब सिनेमाघरों को खोला जाएगा। इस तरह से यह मानना चाहिए कि यह अंतर समय के साथ बढ़ता जाएगा। कोरोना वायरस के कारण बॉलिवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 के लिए बहुत खराब रहा है। 100 दिन से अधिक समय से पूरे देश में सिनेमाघर बंद पड़े हैं। जिसके चलते हिंदी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। इस वायरस के कारण बनी परिस्थितियों के कारण बॉलिवुड को भारी नुकसान हुआ है। साल 2019 और साल 2020 के फर्स्ट हॉफ में फिल्मों की कमाई की तुलना करें तो इस तरह के आकंडे सामने आते हैं।

साल 2020 के शुरुआत में आई कुछ फिल्मों ने अच्छी कमाई कर ली नहीं तो इस साल का आंकड़ा देखने वाला भी नहीं होता। फिल्म ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ (279.55 करोड़), ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ (68.28 करोड़), ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (60.78 करोड़) और ‘बागी 3’ (93.97 करोड़) ने बॉक्स ऑफिस को मैनेज किया और फर्स्ट हॉफ में लगभग 775 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि यह कमाई भी साल के फर्स्ट क्वार्टर की है। वहीं, साल का सेंकड हॉफ निल है।

2019 में इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
2019 बॉलिवुड के लिए अच्छा साल रहा है और फर्स्ट हॉफ में 2340 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस कमाई में हॉलिवुड फिल्म ‘एवेंजर्सः एंडगेम’ (373.22 करोड़) का कलेक्शन भी शामिल है। बीते साल फर्स्ट हॉफ में ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ (245.36 करोड़), ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ (92.19 करोड़), ‘गली बॉय’ (140.25), ‘टोटल धमाल’ (154.23 करोड़), ‘लुका छुपी’ (94.75 करोड़), ‘बदला’ (87.99 करोड़), ‘केसरी’ (154.41 करोड़), ‘कलंक’ (80.35 करोड़), ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ (69.11 करोड़), ‘दे दे प्यार दे’ (103.64 करोड़), ‘भारत’ (211.07 करोड़), ‘कबीर सिंह’ (278.24 करोड़), और ‘आर्टिकल 15’ (65.45 करोड़) रुपये की कमाई की थी।

अभी तय नहीं कब खोले जाएंगे सिनेमाघर
यह विश्वास करना मुश्किल है कि साल 2019 की तुलना में साल 2020 पीछे चल रहा है लेकिन यह सच है। साल 2020 के फर्स्ट हॉफ में साल 2019 की तुलना में 1565 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी कुछ भी तय नहीं कि कब सिनेमाघरों को खोला जाएगा। इस तरह से यह मानना चाहिए कि यह अंतर समय के साथ बढ़ता जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने भव्य नवीन विधायक कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

शेयर करेस्थानीय स्तर पर ही आम नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 01 जुलाई 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने मंगलवार को आरंग में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित भव्य नवीन विधायक कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस नवीन […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस