‘सरकारी मशीनरी की नाकामी’, आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले पर हाईकोर्ट की बंगाल सरकार को फटकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 16 अगस्त 2024। कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में हुई तोड़फोड़ और डॉक्टरों से मारपीट के मुद्दे का शुक्रवार को संज्ञान लिया। कोर्ट ने इस मुद्दे पर बंगाल सरकार को फटकार लगाते हुए इसे सरकारी मशीनरी की नाकामी करार दे दिया। कलकत्ता हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस मामले को कोर्ट ने एक अस्पताल में तोड़फोड़ से जुड़ा एक ईमेल मिलने के बाद लिया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि यह पूरी तरह राज्य मशीनरी की नाकामी है। मौके पर पुलिस बल मौजूद था। इसके बावजूद वह अपने ही लोगों को नहीं बचा पाए। यह दुखद स्थिति है। आखिर कैसे ये डॉक्टर बिना डर के काम करेंगे। हाईकोर्ट ने आगे कहा, “आप सीआरपीसी की धारा 144 कभी भी लगा देते हैं, लेकिन जब इतनी सारी चीजें अस्पताल के पास चल रही हैं तो कम से कम पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करनी चाहिए।” चीफ जस्टिस ने कहा कि किसी भी जगह पर 7000 लोग ऐसे ही तो चलकर नहीं आ सकते।

Leave a Reply

Next Post

'उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए', टी20 विश्व कप से पहले अंजुम की हरमनप्रीत को सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अगस्त 2024। पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने बुधवार को कहा कि हरमनप्रीत कौर की तरकश में मैच में दबदबा बनाये रखने के लिए कई शॉट्स मौजूद हैं जिससे उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और भारत को टी20 विश्व कप से […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग