हर उम्र में जवां दिखने का राज हैं ये 5 एंटी- एजिंग फूड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 15 जुलाई 2025। आजकल की बदलती जीवनशैली, तनाव, खराब खानपान और प्रदूषण का सबसे पहला असर हमारी स्किन यानी त्वचा पर नजर आता है। कम उम्र में ही झुर्रियां, रूखापन, ढीलापन और स्किन का ग्लो खत्म होना अब आम बात हो गई है। अब तो लोग बढ़ती उम्र में भी यही चाहते हैं कि उनकी स्किन जवां और चमकदार दिखे, खासकर सेलिब्रिटीज़। हाल ही में दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को लेकर खबरें हैं कि वह एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। ऐसे ट्रीटमेंट और महंगे स्किन प्रोडक्ट्स कई बार आपकी हेल्थ पर बुरा असर भी डाल सकते हैं। अगर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के जवां दिखना चाहते हैं, तो कुछ नेचुरल फूड्स आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। ये फूड्स शरीर को अंदर से पोषण देकर न सिर्फ झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करते हैं, बल्कि स्किन को टाइट, ग्लोइंग और यंग भी बनाए रखते हैं। खास बात ये है कि ये फूड्स आसानी से आपकी डेली डाइट का हिस्सा भी बन सकते हैं।

रिसर्च क्या कहती है?

हेल्थलाइन के मुताबिक, जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे खानपान का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य, रूप, और जीवन की गुणवत्ता पर पड़ता है। हमारा शरीर अलग-अलग पोषक तत्वों पर निर्भर करता है जो बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने में मदद करते हैं। यह जरूरी है कि हम समझें कि सिर्फ एक-दो चीजें खाने से तुरंत फर्क नहीं दिखेगा। लेकिन अगर हम अपने खानपान में सही चीजें शामिल करें, तो उम्र बढ़ने के बावजूद फिट और फ्रेश दिख सकते हैं। जानिए वो 5 सुपरफूड्स जो आपकी स्किन को जवां बनाए रख सकते हैं

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में फ्लावोनोल्स होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और स्किन की क्वालिटी सुधारते हैं। ये स्किन को UV डैमेज से भी बचाते हैं और मूड को बेहतर करते हैं। इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर और फैट भी होता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर की सूजन को कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं। ग्रीन टी स्किन की एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है। रोजाना 1-2 कप ग्रीन टी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और दिमाग एक्टिव रहता है।

फैटी फिश (जैसे सैल्मन)

फैटी फिश में होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो दिल और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। यह स्किन को मॉइस्चराइज रखता है और बालों को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से इसका सेवन स्किन को जवां और हेल्दी बनाए रखता है।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में मौजूद एंथोसायनिन्स शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करते हैं। ब्लूबेरी से ब्रेन फंक्शन बेहतर रहता है और याददाश्त मजबूत होती है। इसका रोजाना सेवन स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।

नट्स (बादाम, अखरोट, काजू)

नट्स में होते हैं हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E और जिंक। ये स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। यह दिल की बीमारियों से भी बचाते हैं और वजन को कंट्रोल में रखते हैं। दिन में मुट्ठी भर नट्स खाने से स्किन यंग और चमकदार रहती है। अगर आप लंबे समय तक स्वस्थ और जवां दिखना चाहते हैं तो महंगे ट्रीटमेंट्स की जगह पोषक तत्वों से भरपूर डाइट अपनाएं। ये 5 सुपरफूड्स आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से यंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

Leave a Reply

Next Post

‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा

शेयर करेमां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जुलाई 2025। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ केवल बच्चों के प्रतिभा मंच भर नहीं है, बल्कि यह उन माताओं की निस्वार्थ ममता और अटूट समर्थन का उत्सव भी है जो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं