बागी विधायकों ने दिग्विजय सिंह से न मिलने का किया फैसला, अब मुख्यमंत्री कमलनाथ जाएंगे बेंगलुरु

indiareporterlive
शेयर करे

बेंगलुरु से ही बागी विधायकों ने एक वीडियो जारी कर कांग्रेस को जवाब दिया है। विधायकों का कहना है कि वो दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते।

(इंडिया रिपोर्टर लाइव)

भोपाल । मध्य प्रदेश का सियासी ड्रामा भोपाल से बेंगलुरु जा पहुंचा है। बागी विधायकों को मनाने के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह तड़के से वहां जमे हैं और विधायक से मिले बिना वापस न जाने पर अड़े हैं। वहीं कुछ बागी विधायकों ने विडियो जारी कर उनसे मिलने से इनकार कर दिया है। दरअसल विधायकों की बगावत से मध्य प्रदेश सरकार संकट में है और कांग्रेस की पूरी कोशिश है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले वह बागी विधायकों की घर वापसी करवा ले। दिग्विजय इसी मुहिम के तहत बेंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त मांगा है। माना ज रहा है कि वह भी बेंगलुरु जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक खबर ये भी आ रही है कि सीएम कमलनाथ भी बेंगलुरु के लिए रवाना हो सकते हैं। वहां वो बागी विधायकों से मिलकर उनको अपने खेमे में मिलाने की कोशिश करेंगे। उनसे जब पूछा गया कि क्या वो बेंगलुरु में अपने बागी विधायकों से मिलने जाएंगे तो उन्होंने कहा कि अगर जरुरत होगी तो वो जरूर जाएंगें ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बागी विधायकों से मिलने बेंगलुरु पहुंचे थे लेकिन यहां वो विधायकों से नहीं मिल पाए। इसके बाद उन्होंने वहीं होटल के बाहर ही धरना दे दिया। बाद में बेंगलुरु पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस के बागी विधायक मनोज चौधरी ने बेंगलुरु से विडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए तैयार हूं लेकिन मेरी कुछ शर्ते हैं। इसके बाद मनोज अपने इलाके की सड़कों का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वो बता रहे हैं कि उनके क्षेत्र में आने वाली सड़कें इतनी खराब हैं कि वो पहले वहां से घूमकर आएं फिर मैं उनसे मिल लूंगा। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इन लोगों ने अपने विधायकों की बात पहले सुनी होती है तो आज यह हालत नहीं होती। हमने कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं दिया है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत कितना तैयार, आंकड़े डराने वाले हैं !

शेयर करे दुनिया भर में करीब 8000 लोग इससे मारे जा चुके हैं और लगभग 2 लाख लोगों में इसका संक्रमण फैल चुका है (इंडिया रिपोर्टर लाइव) नई दिल्ली । देश भर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक दुनिया भर में करीब 8000 लोग इससे मारे जा चुके […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान