आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 29 सितंबर 2026। भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया है। हालांकि, फिलहाल वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी। उनका कहना है कि वह उत्तर प्रदेश में ही सक्रिय रहेंगी। जनता के साथ मिलकर आगे की राह तय करेंगी। मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने न सिर्फ यह जानकरी साझा की, बल्कि, सरकार और नौकरशाही पर भी सवाल उठाए।

एक दिन पहले पोस्ट करके रखे थे चार विकल्प

इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को दिव्या मित्तल ने एक्स के माध्यम से अपने भविष्य को लेकर चार संभावित विकल्प सामने रखे थे। उन्होंने लिखा बच्चे छोटे हैं, अब घर। इसके बाद उन्होंने विदेश में नौकरी के विकल्प की ओर इशारा करते हुए लिखा, अच्छा पैकेज मिलेगा वापस विदेश, आईएएस के अनुभव और अपनी किताब का जिक्र करते हुए लिखा आईएएस पर किताब लिखी है। इसके बाद से उनके आखिरी फैसले पर लोगों की निगाह टिकी हुई थी। अब उन्होंने यह साफ कर दिया है कि उनका अगला कदम क्या होगा? 

साधारण परिवेश में पली-बढ़ी होने के बावजूद सफल जीवन का सपना देखा

बताते चलें कि 30 अगस्त 2026 को दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक यात्रा को विराम देते हुए अपनी इच्छा से पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उस समय भी सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करके अपने फैसले की जानकारी दी थी। पोस्ट में उन्होंने आईएएस बनने के सफर से लेकर प्रशासनिक सेवा के दौरान आम लोगों से मिले अनुभवों और सीख को साझा किया था। दिव्या मित्तल ने बताया था कि कैसे साधारण परिवेश में पली-बढ़ी होने के बावजूद उन्होंने बेहतर और सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात मेहनत कर उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई की। इसके बाद लंदन में नौकरी मिली। हालांकि, सब कुछ हासिल कर लेने के बाद भी उन्हें अपने देश से दूर होने का खालीपन महसूस होता रहा। उन्होंने लिखा था कि उनकी शिक्षा, आत्मविश्वास और दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताकत इसी देश की मिट्टी का कर्ज है। इसी कर्ज को चुकाने की इच्छा से वह भारत लौटीं और आईएएस अधिकारी बनने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन

शेयर करेबदलेगा पूर्वी दिल्ली का सफर इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026। बारापूला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री प्रवेश वर्मा […]

You May Like

जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी....|....भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला: अब सीबीआई संभालेगी कमान....|....मेला देखने निकली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म....|....एमपी में बिजली बिल पर फिर बढा बोझ, अब हर यूनिट 4 पैसे ज्यादा....|....शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति....|....अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन....|....आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल....|....नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा नेता हासिरानी रथ की उम्मीदवारी नहीं होगी रद्द....|....मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी