धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा बड़ा घमासान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 05 अगस्त 2026। ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स क्षेत्र की कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) निवेशकों के लिए 10 अगस्त 2026 को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹829 से ₹871 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ में बोली लगाने की अंतिम तारीख 12 अगस्त 2026 होगी, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 7 अगस्त को खुलेगी।

कंपनी के आईपीओ में ₹1,400 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू शामिल है। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 1,91,37,602 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल  भी शामिल है। ओएफएस में बीसी एशिया इंवेस्टमेंट्स एक्सवी लिमिटेड 1,60,18,769 शेयर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी मंगलम कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड 31,18,833 शेयर तक बेच सकती है।

निवेशक न्यूनतम 17 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 17 शेयरों के गुणकों में बोली लगानी होगी। इस हिसाब से ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹14,807 होगा। कंपनी के अनुसार, ₹829 का फ्लोर प्राइस शेयर के ₹2 के फेस वैल्यू का 414.50 गुना, जबकि ₹871 का कैप प्राइस फेस वैल्यू का 435.50 गुना है। 

आईपीओ में पात्र कर्मचारियों के लिए ₹80 प्रति शेयर की छूट भी रखी गई है। कंपनी का पिछले तीन वित्त वर्षों का भारित औसत रिटर्न ऑन नेटवर्थ 27.06 प्रतिशत रहा है। आईपीओ बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए लाया जा रहा है। नेट ऑफर का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर प्रक्रिया और आवंटन सेबी के निर्धारित नियमों के अनुसार होगा। आईपीओ से जुटाई जाने वाली पूंजी का इस्तेमाल कंपनी की घोषित कारोबारी जरूरतों और विकास योजनाओं के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

शेयर करेबच्चों की दुनिया में पर्सनल केयर का नया चैप्टर इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 05 अगस्त 2026। बच्चों के लिए खेल अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने और वास्तविक दुनिया को समझने का जरिया भी बनता जा रहा है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए KidZania India ने […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं