केदार कश्यप नकटी के ग्रामीणों से माफी मांगे, उनका तोड़ा गया मकान वहीं पर बनाये सरकार

शेयर करे

भाजपा सरकार अराजक और आतंकी बन गयी है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 07 जुलाई 2026। मंत्री केदार कश्यप के द्वारा नकटी के ग्रामीणों के मकान तोड़ने के समर्थन में ली गयी पत्रकार वार्ता भाजपा की बेशर्मी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने नकटी में ग्रामीणों के मकानों को बरसात के मौसम में तोड़ने का महापाप किया है, गरीबों के आवास को उजाड़ने के बाद अपना पाप छुपाने के लिए भाजपा के नेता रोज पत्रकार वार्ता लेकर झूठ बोल रहे है। सरकार बताये कि उसने नकटी के ग्रामीणों के मकानों को क्यों तोड़ा? नया रायपुर में विधायक कॉलोनी बनाने के लिए पर्याप्त जगह होने के बाद किसके इशारे पर तथा किस मंत्री के निजी हितों को ध्यान में रखकर नकटी गांव में तोड़-फोड़ की गयी?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में लोगों पर अत्याचार करके आम आदमी के मकानों को तोड़ कर अराजकता सरकार फैला रही और गरीबों की आवाज उठाने पर कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का बेशर्मीपूर्वक आरोप पर लगा रही है। भाजपाई मंत्री, कांग्रेस पर आरोप लगाकर अपने सरकार के अपराध को छुपा नहीं सकते। भाजपा झूठ बोल रहे कांग्रेस सरकार के समय नकटी में विधायक आवास बनाने की योजना स्वीकृत हुई थी। कांग्रेस सरकार में वहां पर विधायक आवास बनाने की प्रस्ताव आया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने खारिज कर दिया था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला
 ने कहा कि कल ही हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने पत्रकार वार्ता लेकर बताते है कि नकटी गांव में विधायक आवास बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आज मंत्री कहते है कांग्रेस सरकार ने योजना बनाया था, भाजपाई आपस में तय कर ले कि बोलना क्या है? वहां पर विधायक आवास बनाने के योजना भाजपा सरकार की है, इस संबंध में आवास पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी का विधानसभा का वीडियो वायरल है तथा आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद का पत्र भी बताता है कि भाजपा सरकार गरीबों का आवास तोड़ कर वहां मकान तोड़कर विधायक आवास बनाना चाहती है।

Leave a Reply

Next Post

SECL Hosts Interactive Session on Preventive Vigilance and Good Governance

शेयर करेCVC Consultant Shri Rajiv Verma Shares Insights on Effective Vigilance Administration इंडिया रिपोर्टर लाइव Bilaspur 07 July 2026. South Eastern Coalfields Limited (SECL) organized an interactive session on “Preventive Vigilance, Complaint Handling and Vigilance Administration” at its Headquarters in Bilaspur on Monday. Addressing the gathering, Shri Rajiv Verma, Consultant, […]

You May Like

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी:आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 5 AK राइफलें, भारी हथियारों का जखीरा बरामद....|....बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू: अमरनाथ यात्रा का सबसे बड़ा काफिला रवाना, 93 हजार भक्तों ने किए दर्शन....|....नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर हमला, बोले- आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी में पहुंची राम मंदिर....|....मंगोलपुरी में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा भाई घायल, परिजनों के पुलिस पर गंभीर आरोप....|....इंडोनेशिया में पीएम को सर्वोच्च सम्मान: अब तक 30 से अधिक देशों में मिल चुके हैं मेडल; प्रधानमंत्री क्या बोले?....|....दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत....|....SECL Hosts Interactive Session on Preventive Vigilance and Good Governance....|....केदार कश्यप नकटी के ग्रामीणों से माफी मांगे, उनका तोड़ा गया मकान वहीं पर बनाये सरकार....|....कुम्हारी टोल प्लाज़ा बंद होने का दावा झूठा निकला - वन्दना राजपूत....|....9 जुलाई से खुलेगा लेजर पावर एंड इंफ्रा का ₹742 करोड़ का आईपीओ