मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने किया पदभार ग्रहण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 30 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने रायपुर तेलीबांधा स्थित उपसंचालक कार्यालय मछली पालन कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संचालक मछली पालन वी.के. शुक्ला, सचिव मछुआ कल्याण बोर्ड मनोज कुमार पैकरा, संयुक्त संचालक एन.एस. नाग, उपसंचालक देव कुमार सिंह सहित दिनेश फुटान, गायत्री प्रसाद धीवर सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। 

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के माध्यम से मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय के साथ समाज के अन्य वर्गों के लोग जो मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उन्हें मछली पालन विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रम में से लाभांवित करने के साथ ही उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए मछुआ कल्याण बोर्ड कार्य करेगा। उन्होंने मछुआरों की बेहतरी एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए इस पेशे से जुड़े लोगों से सुझाव प्राप्त कर कार्ययोजना तैयार करने की भी बात कही। कार्यक्रम में संचालक मछली पालन वी.के. शुक्ला ने कहा कि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मछुआरों के लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री हरिशंकर निषाद, बब्बन निषाद, झुमुक निषाद, संतोष निषाद, नरेश निषाद, गणेश केवट, श्रीमती गायत्री कैवर्त, श्रीमती लक्ष्मी पंडरिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गोबर विक्रेताओं को पहला भुगतान 5 अगस्त को अनिवार्य रूप से हो : मुख्य सचिव

शेयर करेगौठान में उच्च गुणवत्ता की कम्पोस्ट खाद तैयार करने के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 30 जुलाई 2020। मुख्य सचिव आर.पी.मंडल ने आज यहां चिप्स कार्यालय में गोधन न्याय योजना की वीडियो कान्फ्रंेसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल