चीन में किंडरगार्टन में चाकूबाजी; मरने वालों में तीन बच्चियां, एक शिक्षक और दो अभिभावक शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वांगडोंग 10 जुलाई 2023। चीन की आर्थिक शक्ति के केंद्र के रूप में जाना जाने वाले ग्वांगडोंग प्रांत के नर्सरी स्कूल (किंडरगार्टन) में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, साथ ही एक अन्य घायल हो गया है। रिपोर्ट्स में प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि मरने वालों में एक शिक्षक, तीन छात्राएं और एक पति-पत्नी शामिल हैं।

ये घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार 07:40 बजे (23:40 रविवार जीएमटी) हुई। बाद में पुलिस ने हमले के लिए आरोपी को 08:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोप का नाम वू  है और उसकी उम्र करीबन 25 साल है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी ने जानबूझकर उन लोगों पर हमला किया।  गौरतलब है कि आमतौर पर चीन में ऐसी घटनाएं कम ही देखी जाती हैं, लेकिन हाल के सालों में देश में चाकू से हमले की घटनाएं देखी गई हैं। इतना ही नहीं ऐसी कई घटनाएं वहां के स्कूलों में भी हुई हैं।

बीते साल अगस्त में, एक चाकूधारी हमलावर ने दक्षिण-पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक नर्सरी स्कूल पर हमला किया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए थे। वहीं, अप्रैल 2021 में बेइलियू शहर में सामूहिक चाकूबाजी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई थी वहीं 16 अन्य लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

...लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही अमरनाथ यात्रा,  5,000 से अधिक यात्री फंसे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 10 जुलाई 2023। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के एक हिस्से के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण सोमवार को लगातार तीसरे दिन जम्मू से आगे की अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू में, खासकर भगवती नगर आधार शिविर में 6,000 […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक