त्रिपुरा: CM बिप्लब देब की हत्या की थी साजिश? काफिले में कार लेकर घुसने वाले 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अगरतला 07 अगस्त 2021। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन स्थित अपने सरकारी आवास के पास शाम की सैर के लिए निकले मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में एक कार पर सवार तीन लोग घुस गए।

उन्होंने कहा कि बिप्लब देब एक तरफ कूदने में कामयाब रहे, क्योंकि वाहन उनके आगे से निकल गया, लेकिन उनके एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने अपनी कार नहीं रोकी।  उन्होंने कहा कि तीनों लोगों को गुरुवार देर रात केरचौमुहानी से गिरफ्तार किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया। उन्हें शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीपी पॉल की अदालत में पेश किया गया। तीनों को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई गई। सहायक लोक अभियोजक विद्युत सूत्रधर ने कहा कि तीनों लोगों के मकसद का पता अभी नहीं चल पाया है। इनकी उम्र 20 साल के करीब है।

सूत्रधर ने कहा, “हमने पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड की मांग की, लेकिन अदालत ने उन्हें 19 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में गाड़ी चलाने के पीछे के मकसद को जानने के लिए उनसे जेल में पूछताछ करेगी।”

Leave a Reply

Next Post

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देगी उत्तराखंड सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अगस्त 2021। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं