पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा, बड़ी चेतावनी भी दी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख युद्ध अभियानों की घोषणा की, जबकि ईरान ने जवाबी हमलों से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया। ऐसे में बढ़ते संघर्ष को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है।

गुटेरेस ने कहा कि हालात अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सैन्य कार्रवाई सबसे अस्थिर क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाओं की श्रृंखला को जन्म दे सकती है, जिसे कोई नियंत्रित नहीं कर सकता। गुटेरेस ने कहा कि हालात बहुत ही बदलते हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईरानी सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में सात और आठ मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, इन विषयों पर होगी चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मार्च 2026। महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन सात और आठ मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा समिति, शरण्य और भारतीय विद्वत् परिषद् के पदाधिकारियों ने बताया की, यह दो दिवसीय सम्मेलन भारती-नारी से नारायणी विषय पर विज्ञान […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग