प्रधानमंत्री से सभी मुख्यमंत्री गरीबों को नकद पैसे देने की मांग करें: चिदंबरम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने जा रही बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मोदी से यह मांग करें कि गरीब परिवारों तक नकद राशि पहुंचाई जाए।

उन्होंने ट्वीट किया, ”पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को प्रधानमंत्री से कहना चाहिए कि गरीबों की आजीविका उनके जीवन जितनी ही महत्वपूर्ण है।’’ पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ” मुख्यमंत्रियों को यह मांग करनी चाहिए कि हर गरीब परिवार को नकदी प्रदान की जाए। गरीबों को पैसा देना उनकी सर्वसम्मत मांग होनी चाहिए।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस संकट पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि वह बंद के बारे में मुख्यमंत्रियों की राय लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

अगर चीन विकासशील देश होकर फायदा उठाता है तो अमेरिका को भी विकासशील बना दो : ट्रंप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अगर चीन विकासशील देश होकर फायदा उठाता है तो अमेरिका को भी विकासशील देश ही बना दो। ट्रंप ने कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘चीन […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग