स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को मोदी की जीवन पर नाटक करने का दबाव बनाया जा रहा

इंडिया रिपोर्टर लाइव
रायपुर, 26 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है लेकिन इस अभियान के कार्यक्रमों के लिए सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों पर अनैतिक और अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। मोदी के जन्मदिन के दिन पूरी सरकारी मशीनरी को लगा कर दीया जलवाया गया, अब स्कूली महिला शिक्षकों पर रक्तदान करने के लिए दबाव बनाया गया, रक्तदान करना स्वैच्छिक है, मोदी के जन्मदिन के नाम पर महिला कर्मचारियों से जबरिया रक्तदान करवाया जाना गलत है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थियों को मोदी की तथाकथित उपलब्धियों पर नुक्कड़ नाटक करने के लिए दबाव बनाया जा रहा। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नाटक खेलने के लिए बच्चों पर महाविद्यालय प्रबंधन से दबाव डालने सरकार की ओर से कहा गया है।


