शिवपुरी में तेज रफ्तार थार का कहर: भाजपा विधायक के बेटे ने पांच लोगों को रौंदा, पिता बोले- आरोपी पर एक्शन लें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिवपुरी 17 अप्रैल 2026। जिले के करैरा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार ने बड़ा हादसा कर दिया। करैरा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी पर आरोप है कि जिम जाते समय लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्होंने बाइक सवार तीन मजदूरों और पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल आशीष परिहार और अंशुल परिहार ने बताया कि गाड़ी विधायक के बेटे दिनेश लोधी चला रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी के आगे प्रीतम लोधी और पीछे विधायक लिखा हुआ था। हादसे के बाद दिनेश लोधी ने घायलों के साथ बहस की और उन्हें डराकर धमकी भी दी। 

हादसे के समय वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने जब कैमरा ऑन करके पूछा कि गाड़ी में ब्रेक नहीं है क्या? इस पर विधायक के बेटे ने कहा- जब मैं हॉर्न दे रहा हूं तो बाइक पर तीन-तीन लोग बैठकर गाड़ी लहरा काहे रहे थे। वहीं सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारने के बारे में पूछा तो विधायक के बेटे ने धमकाते हुए कहा कि वीडियो मत बनाओ बेटा और यह कहकर उसका कैमरा बंद करा दिया।

Leave a Reply

Next Post

'व्यापारिक जहाजों पर हमला बिल्कुल बर्दाश्त नहीं', होर्मुज तनाव पर UN में भारत की दो-टूक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2026। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री रास्तों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भारत ने गंभीर चिंता जताई […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल