पेस्ट सर्विलेंस दल के द्वारा किसानों के खेतों का किया गया निरीक्षण : फसलों में कीटव्याधि होने पर किसान नियंत्रण कक्ष में करें संपर्क

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय पेस्ट सर्विलेंस दल के द्वारा ग्राम कोहका, घुलघुल, देवरी, नेवरा, सासाहोली, बेमता, भूमिया, अटारी, जरवाय आदि  के कृषकों के खेतों का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में धान की शीघ्र पकने वाली फसल की किस्में जैसे– MTU 1010, महामाया, राजेश्वरी आदि पकने की अवस्था में है।देर से पकने वाली किस्में जैसे- स्वर्णा, BPT 5204, MTU 1001 आदि गबोट अवस्था में है। धान में वर्तमान में तनाछेदक, गंधीबग, भुरामाहो, पैनिकल माईट आदि कीटों का प्रकोप देखा गया। इसी प्रकार धान फसल में बैक्टीरियल लिफ ब्लाईट, ब्लास्ट, सिथ ब्लाईट, फॉल्स स्मट आदि बीमारियों का प्रकोप देखा गया है। कृषकों को स्थल पर ही बीमारी नियंत्रण के उपाय बताये जा रहे है। इसके अतिरिक्त चारो विकासखंडों के मैदानी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा कीटव्याधि पर सतत् निगरानी हेतु निर्देश दिये गये हैं।

उप संचालक कृषि द्वारा नगर निगम रायपुर क्षेत्र के गौठान ग्राम-फुन्डहर, अमलीडीह एवं अटारी का निरीक्षण किया गया। गोधन न्याय योजनांतर्गत पशुपालकों से

क्रय किये गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, गोबर से गमला एवं गोबर से लकड़ी निर्माण हेतु महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा की गयी। इसके बाद ग्राम-जरवाय के कृषि प्रक्षेत्रों का निरीक्षण कर कीटव्याधि के संबंध में किसानों को कीट एवं बीमारियों के उपचार की जानकारी दी गयी।इसी तरह कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जिले में टीम गठित कर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक निर्माता एवं विक्रेता परिसरों का निरीक्षण कर नमूना, गुणवत्ता परीक्षण हेतु शासन द्वारा अधिसूचित गुण नियन्त्रण प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। किसान खेतों में कीटव्याधि के प्रकोप होने पर कृषि अधिकारियों के बिना अनुशंसा के रासायनिक दवाईयों का उपयोग न करें। गलत कीटनाशकों के प्रयोग से कीटों में प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो जाती है। रासायनिक कीटनाशकों का सही समय, सही दवा एवं सही विधि का उपयोग करें।कीट बीमारी आदि के संबंध में समसामयिक सलाह हेतु जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0771-2435746 पर सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील मुख्यालय में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती कार्यक्रम में ..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन तहसील मुख्यालय में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती कार्यक्रम में अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में स्वामी आत्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं