बकरीद पर बंगाल से तमिलनाडु तक उल्लास: मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़े लोग, पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मई 2026। देशभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु और राजस्थान तक मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने विशेष नमाज अदा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया प्रेम और समरसता का संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने लोगों से समाज में प्रेम, भाईचारा और समरसता को मजबूत करने की अपील भी की।

पीएम मोदी बोले- समाज में भाईचारा और खुशियां बढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बकरीद की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ईद-उल-अजहा का यह पावन अवसर समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और मजबूत करे। प्रधानमंत्री ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

तमिलनाडु: राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और CM विजय समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
तमिलनाडु में बकरीद का त्योहार गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी समेत कई नेताओं ने मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं दीं और शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, करुणा और आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में एकता, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। राज्यपाल ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कहा कि बकरीद पैगंबर इब्राहिम के त्याग और ईश्वर के प्रति समर्पण की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम, समानता, मानवता और धार्मिक सौहार्द का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने समाज में आपसी सम्मान और भाईचारे को मजबूत करने की अपील भी की।

डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने अपने संदेश में कहा कि बकरीद जरूरतमंदों की मदद और दान की भावना को बढ़ावा देने वाला पर्व है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीएमके और मुस्लिम समाज के बीच संबंध हमेशा मजबूत बने रहेंगे। वहीं एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि बकरीद लोगों को त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देती है। उन्होंने सभी से समाज में शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस बीच, तमिलनाडु भर में मुस्लिम समुदाय ने मस्जिदों, ईदगाहों और खुले मैदानों में विशेष नमाज अदा कर बकरीद मनाई। सुबह से ही लोग पारंपरिक परिधानों में नमाज के लिए पहुंचने लगे थे। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने दी बधाई
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए। साथ ही उन्होंने लोगों और उनके परिवारों की खुशहाली की कामना की।

यूपी में बकरीद का पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार धार्मिक आस्था, उल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राज्य के अलग-अलग जिलों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की और देश में शांति, समृद्धि और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार के मौके पर घरों में पारंपरिक व्यंजन, सेवइयां और अन्य पकवान तैयार किए गए। पूरे दिन मेहमाननवाजी और आपसी मिलन का सिलसिला जारी रहा, जिससे माहौल और भी खुशनुमा बना रहा।

अयोध्या में विशेष नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ
अयोध्या जिले में भी बकरीद का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार सुबह से ही लोग मस्जिदों में पहुंचने लगे, जहां विभिन्न स्थानों पर विशेष नमाज अदा की गई। शहर की मुख्य नमाज सिविल ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के दौरान इमाम ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की की विशेष दुआ कराई। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इसके बाद परंपरागत रूप से कुर्बानी की रस्में शुरू हुईं, जो इस्लामी परंपरा का अहम हिस्सा मानी जाती हैं। गर्मी को देखते हुए ईदगाह के बाहर नमाजियों और राहगीरों के लिए शरबत और ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को राहत मिली। पूरे जिले में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, त्वरित कार्रवाई दल और एंटी-रायट वाहनों की तैनाती की थी। उत्तर-पूर्वी और उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी विशेष निगरानी रखी गई ताकि किसी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री फैलने से रोका जा सके।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों और दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में समाज में शांति, भाईचारा और करुणा की भावना और अधिक मजबूत होने की कामना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पवित्र पर्व समाज में एकता और आपसी सद्भाव का संदेश लेकर आता है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की भी कामना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बकरीद का यह अवसर लोगों के बीच प्रेम, भाईचारे और करुणा की भावना को और अधिक सशक्त करे। उन्होंने अंत में सभी को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद भी दी।

Leave a Reply

Next Post

केरल में ईडी की टीम पर हमला मामला: उपद्रव करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सीएम विजयन की तलाशी पर मचा था बवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुवनंतपुरम 28 मई 2026। केरल में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना उस समय हुई जब ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार