‘किसी काली दुल्हन को…’- गहलोत सरकार के बजट पर राजस्थान BJP चीफ का अटपटा बयान, कांग्रेस भड़की

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 24 फरवरी 2022। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को राज्य के वार्षिक बजट पर एक अटपटा बयान दिया, जिसके बाद वह कांग्रेस के निशाने पर आ गए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि लीपापोती वाला बजट है. ऐसा लग रहा है कि किसी काली दुल्हन को ब्यूटीपार्लर में ले जाकर उसका अच्छे से शृंगार करके पेश कर दिया गया हो. इससे ज्यादा इस बजट में मुझे कुछ नहीं लगता।

सतीश पूनिया की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सतीश पूनिया ने इस तरह की अभद्र और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से न सिर्फ महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि महिलाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है. महिलाओं, बहनों और बेटियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना भाजपा नेताओं की पहचान बन गया है.  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भी टिप्पणियों को लेकर भाजपा नेता की आलोचना की है।

कांग्रेस की महिला इकाई ने राजस्थान के वार्षिक बजट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की एक कथित टिप्पणी को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि महिला विरोधी मानसिकता भाजपा के डीएनए में है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने एक बयान में कहा, ‘‘सतीश पूनिया की टिप्पणी न सिर्फ महिलाओं के प्रति अपमानजनक है, बल्कि यह संविधान विरोधी बयान भी है। उन्होंने कहा, ‘‘महिला विरोधी मानसिकता भाजपा के डीएनए में है. भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेता पहले भी महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर चुके हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी हर बार की तरह इस बार भी चुप्पी साधे हुए हैं. क्या राष्ट्रीय महिला आयोग भी भाजपा की कठपुतली बन गया है?”डिसूजा ने यह भी कहा कि सतीश पूनिया को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

डर, चिंता के साए में जी रहे भारतीय: यूक्रेन से लौटे MBBS स्‍टूडेंट ने सुनाई आपबीती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 24 फरवरी 2022। रूस की सेनाओं के क्रीमिया के रास्‍ते यूक्रेन में घुसने के बाद दुनिया भर में चिंता और आशंका का नया दौर शुरू हो गया है. यूक्रेन में बहुत से बड़ी संख्‍या में भारतीय फंसे हुए हैं. हालांकि कुछ ऐसे भी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार