आधार हाउसिंग की दमदार छलांग, मुनाफा 27% बढ़ा

शेयर करे

311 करोड़ के मुनाफे के साथ आधार हाउसिंग का दमदार प्रदर्शन

गृह वित्त बाजार में आधार हाउसिंग की तेज़ रफ्तार

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 मई 2026। गृह वित्त क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड  ने वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 311 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 245 करोड़ रुपये था। पूरे वित्तीय वर्ष में कंपनी का मुनाफा 912 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,108 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां भी 20 प्रतिशत बढ़कर 30,571 करोड़ रुपये तक पहुंच गईं, जबकि पिछले वर्ष यह 25,531 करोड़ रुपये थीं। तिमाही के दौरान आधार हाउसिंग ने 3,087 करोड़ रुपये के ऋण वितरित कर अब तक का सबसे बड़ा डिस्बर्समेंट रिकॉर्ड बनाया। कंपनी के कुल ऋण खातों की संख्या बढ़कर 3.36 लाख हो गई है।

कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर 7,541 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, ग्रॉस एनपीए घटकर 1.08 प्रतिशत रह गया, जो मजबूत एसेट क्वालिटी को दर्शाता है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि आनंद ने कहा, “लगातार विकास, मजबूत एसेट क्वालिटी और रिकॉर्ड ऋण वितरण हमारे कारोबार की मजबूती को दर्शाते हैं। लाभ में हुई वृद्धि भी बेहद संतोषजनक रही है।”

Leave a Reply

Next Post

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

शेयर करेमुंबई से शुरू हुआ टेक्सटाइल मशीनरी कॉरिडोर (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 मई 2026। भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देते हुए मुंबई में ‘यूके-इंडिया टेक्सटाइल मशीनरी गठबंधन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। ब्रिटिश टेक्सटाइल मशीनरी एसोसिएशन  और इंडिया आईटीएमई सोसाइटी के […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस