भाजपा शासन में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा – वंदना राजपूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 अगस्त 2026। युवाओं को रोज़गार देने में नाकाम और भ्रष्टाचार व बेरोज़गारी बढ़ाने के आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ढाई साल में एक भी युवा को रोजगार नहीं दे पायी है, बल्कि युवाओं से रोजगार छीनने का ही काम किया है। कांग्रेस सरकार में बेरोजगारी दर मात्र 0.60 प्रतिशत था। भाजपा सरकार बनने के बाद बेरोजगारों की संख्या में भारी वृद्धि हुआ है। आज बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत है। ढाई साल में बीएड शिक्षक, अतिथि शिक्षक, विद्या मितान, क्रेडा के संविदा कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, वन विभाग के संविदा कर्मचारियों, गोठान महिला स्व सहायता समूह, रीपा के तहत रोजगार प्राप्त कर रहे लोगों को काम से बेदखल किया गया, ई-श्रेणी के लाइसेंस में काम कर रहे युवाओं से भी काम छिन गया है, पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है, कोई नई भर्ती नहीं हुई है, पूर्व से चल रही भर्ती में भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही है। हर विभाग में काम करने वाले युवाओं से उनका हक, अधिकार को छीना गया है। ऐसे में साय सरकार का रोजगार देने का दावा सरासर जुमला और मनगढ़ंत आंकड़े हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ढाई साल में कितने युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्ती का अवसर दिया गया है? कितने मजदूरों को काम दिया गया है? रोजगार देने के लिए क्या नई योजना लायी गयी है? भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में यूपी की तरह युवा रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, सिर का मुंडन करवा रहे हैं, बीएड, डीएड शिक्षक आंदोलन कर रहे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवाओं को एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती देने का वादा किया था, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, ढाई साल में एक भी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे पाई है, बल्कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान रोजगार देने चलाई जा रही सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है। साय सरकार विज्ञापन वाली सरकार है, झूठे आंकड़े जारी करके रोजगार देने में अपनी नाकामी पर पर्दा करने में लगी हुयी हैं। प्रदेश के सड़कों पर जो युवाओं का भीड़ दिख रहा है, आंदोलन दिख रहा है, वह सरकार को आइना दिखा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अपनी नाकामी छुपाने नक्सल पीड़ितों की नुमाइश कर उनके ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही है सरकार - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 अगस्त 2026। नक्सल पीड़ितों के बहाने अपने कुशासन और वादाखिलाफी को छुपाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवारों से केवल छल ही किया है। झीरम […]

You May Like

सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा....|....हिस्ट्रीशीटर व शराब ठेकेदार की हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार....|....उज्जैन में रावण दहन पर बढ़ा विवाद....|....भाजपा के आठों राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद....|....चांद पर परमाणु शक्ति पहुंचाने की कोशिश में 'दुश्मन देश'....|....सेवा संकल्प अभियान फ्लॉप शो, जनता तो दूर भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं ने भी बनाई दूरी: धनंजय सिंह ठाकुर....|....विजय शर्मा चुनाव आयोग के स्वयंभू प्रवक्ता मत बने - कांग्रेस....|....खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी....|....रकुल प्रीत सिंह: 'मेरी कोई बेनामी संपत्ति नहीं'....|....सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट