आज प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से करोना पर बातचीत

indiareporterlive
शेयर करे

करोना महामारी से सबको साथ लेकर ही लड़ा जा सकता है : कांग्रेस

पंकज गुप्ता, इंडिया रिपोर्टर लाइव
रायपुर 11 मई 2020।
आज प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों से वीडियोकांफ्रेंसिंग से करोना पर बातचीत पर कांग्रेस ने कहा है कि करोनामहामारी से सबको साथ लेकर ही लड़ा जा सकता है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बातचीत होनी चाहिये कि कैसे हम सब साथ मिलकर करोना की समस्या का समाधान करें। बातचीत एकतरफा नहीं हो सकती है। जरूरी है कि आज की बातचीत में प्रधानमंत्री सब की बात सुने और न केवल सुने उस पर कार्य भी करें। जरूरत इस बात की है कि मोदी जी आज की बातचीत को मन की बात न बनायें

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जीएसटी के मनरेगा के पैसे बकाया है राज्य सरकारों के संसाधनों पर रोक लगाई गई है। आज राज्य सरकारों को करोना से लड़ने के लिए अधिक संसाधनों की जरूरत है लेकिन उन्हें सामान्य रूप से जो संसाधन मिलते थे वह भी नहीं मिल पा रहे हैं। राज्य सरकारों के सीमित संसाधन होते हैं और लॉक डाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां शून्य हो गई है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि देश की सभी राज्य सरकारें लगातार केंद्र सरकार को लिख रही कि हमें सहायता चाहिए हमारे पास संसाधन नहीं है हमारे पास राशि नहीं हैं, हमें ये दिक्कतें हैं। केंद्र सरकार ने ने इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं किया है। राज्य सरकारों को करोना से लड़ने के लिये अब तक सहायता राशि भी नहीं दी गयी है।

Leave a Reply

Next Post

अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और अन्य लोगों की वापसी शुरू: गुजरात से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची बिलासपुर

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव अजय सिंह बिलासपुर। 11 मई 2020 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और निर्देशन पर छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों, संकट में पड़े और मेडिकल आवस्यकता वाले लोगों को लेकर गुजरात से आज पहली ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर पहुंची। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां