सेंट्रल जेल में दो गैंग के गुर्गों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की हालत गंभीर

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित सेंटर जेल में गैंगवार हुआ है. ये घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते जेल में बंद रक्सेल गैंग और रफीक गैंग के गुर्गों के बीच ये खूनी संघर्ष हुआ है. बताया जा रहा है कि झगड़े में कई लोगों पर धारदार हथियार से वार किया गया है. जानलेवा हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है. हालांकि केंद्रीय जेल प्रभारी केके गुप्ता ने इस घटना से इनकार कर दिया है. उनका कहा है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. जेल में भीड़ होने के कारण अक्सर कैदियों के बीच में झड़प होती रहती है. कोई बड़ी घटना नहीं हुई है.

गिलास से बनाया चाकू

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जेल में रखे गिलास को काटकर एक नुकीला तेजधार हथियार बनाया. फिर इससे लोगों पर हमला कर दिया. हमले में रफीक नामक युवक को गंभीर चोट आई है. उसे तत्काल जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती किया गया. प्रारंभिक इलाज के बाद उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

काफी पुरानी है दोनों ग्रुप में रंजिश

जानकारी के मुताबिक रफीक गैंग और रक्सेल गैंग के बीच रंजिश काफी पुरानी है. जेल के बाहर भी दोनों गुटों के बीच काफी लड़ाई हुई है. वहीं सेंट्रल जेल के काला गेट पुरानी गोल नंबर 1 और 3 में रफीक गैंग के आदमी बन्द हैं तो वहीं 2 नंबर बैरक में रक्सेल गैंग के आदमी है बंद. मंगलवार तड़के इन दोनों गुटों के बीच लड़ाई हुई है.

कुछ दिन पहले भी हुई है वारदात

रायपुर सेंट्रल जेल में कुछ दिन पहले ही जेल के अंदर दो कैदियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था. इसमे एक कैदी बुरी तरह जख्मी हो गया था.  आपसी विवाद में एक कैदी ने दूसरे कैदी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था. दोनों कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे.

Leave a Reply

Next Post

अब जनरल बोगियों में भी मिलेगा कंफर्म टिकट, वो भी व्हाट्सएप पर

शेयर करेनई दिल्ली: रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देने के लिए नई-नई पहल करता रहता है. समय की बचत और भीड़ से छुटकारे के उपायों पर रेलवे अब तक बहुत सारे उपाय कर चुका है. इसी क्रम में अब यात्रियों को एक और रेलवे की तरफ से सुविधा मिलने वाली है. अभी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां