21 वाँ राज्योत्सव: अलंकरण, लोकार्पण और वितरण समारोह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए दंतेवाड़ा विधायक, कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दंतेवाड़ा 02 नवम्बर 2020। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अलंकरण, लोकार्पण और वितरण समारोह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि सांसद राहुल गांधी रहे और दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि माननीया राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके रही। विशिष्ट अतिथियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित समस्त मंत्रीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले सत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों के खाते में जमा किया गया। स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूलों का ई शुभारम्भ और मुख्यंमत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और मोबाइल यूनिट्स का भी ई लोकार्पण की गई।

इसके उपरांत दूसरे सत्र में माननीया राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उड़के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य अलंकरण सम्मान, छत्तीसगढ़ विचार माला का शुभारंभ, सतरेंगा टूरिस्ट रिसार्ट का लोकार्पण, राम वन गमन पथ टूरिस्ट सर्किट का शिलान्यास, फोर्टिफाइड राइस वितरण योजना का शुभारंभ, बूढा तालाब सौंदर्यींकरण का लोकार्पण, बीजापुर विद्युत उपकेन्द्र तथा बारसूर-बीजापुर लाइन का लोकार्पण किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तूलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना कर्मा, सहित कलेक्टर दीपक सोनी, प्रभारी पुलिस अधीक्षक उदय किरण, सीईओ जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधि जिला कार्यालय के चिप्स कक्ष से इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल हुए।

Leave a Reply

Next Post

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक आज नवीन विश्राम गृह में हुई...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 नवंबर 2020। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक आज नवीन विश्राम गृह में हुई। बैठक में धान खरीदी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। समित द्वारा इस संबंध में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल