कंगना ने कहा -मैं इसी खंडहर से काम करूंगी,मेरे पास दोबारा ऑफिस बनवाने के पैसे नहीं

indiareporterlive
शेयर करे

9 सितंबर को बीएमसी ने दो घंटे तक कार्रवाई कर कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा- जनवरी के बाद से उन्होंने कोई काम नहीं किया है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 सितम्बर 2020। ऑफिस तोड़े जाने के बाद से कंगना रनोट लगातार महाराष्ट्र सरकार पर तीखी बयानबाजी कर रही हैं। 33 साल की एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने 15 जनवरी को ऑफिस की ओपनिंग की थी। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी फैल गई। ज्यादातर लोगों की तरह तब से मैंने भी कोई काम नहीं किया। मेरे पास इसे फिर से बनवाने के पैसे नहीं हैं। मैं इसी खंडहर से काम करूंगी। इसे एक महिला के ऐसे ऑफिस के रूप में रखूंगी, जिसे उसकी आवाज उठाने की वजह से तबाह कर दिया गया।

मुंबई पहुंचने के बाद मां का फोन नहीं उठाया

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में यह दावा किया कि उन्होंने मुंबई पहुंचने के बाद मां का फोन नहीं उठाया, क्योंकि उन्हें बार-बार उनकी चेतावनी याद आ रही थी। उन्होंने लिखा, ‘‘जब उन्होंने मेरा ऑफिस तोड़ा तो मेरी आंखों के सामने मां का चेतावनी भरा चेहरा आ गया, जैसे वे कह रही हों, ‘कहा था मैंने।’ तब से मैंने उनका कॉल रिसीव नहीं किया है।

मां ने कहा- बेटी पर गर्व है

इस ट्वीट के साथ कंगना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी मां आशा रनोट उन पर गर्व जता रही हैं। इसमें वे कह रही हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जो सच्चाई के लिए लड़ रही है। आशा ने यह भी कहा कि वे बेटी को सुरक्षा देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा करती हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आभारी हैं, जिन्होंने यह जानते हुए भी उनकी बेटी को सुरक्षा दी कि उनका परिवार लंबे समय तक कांग्रेस में रहा है।

कंगना को 2 करोड़ रुपए का नुकसान

9 सितंबर को करीब दो घंटे कंगना रनोट के ऑफिस में बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में कंगना को करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। कंगना ने इस तीन मंजिला ऑफिस को बनवाने करीब 48 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

दावा किया जा रहा है कि बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर तोड़फोड़ की कार्रवाई शिवसेना के इशारे पर की है। दरअसल, कंगना पिछले कुछ दिनों से लगातार शिवसेना और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमलावर हैं। बीएमसी की कार्रवाई के बाद भी उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लेकर उन्हें धमकी भरे अंदाज में कहा था- “आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।”

बुधवार को ऑफिस देखने पहुंची थीं कंगना

बुधवार को कंगना अपना टूटा हुआ ऑफिस देखने पहुंची थीं। वे वहां 10 मिनट तक रुकीं। कभी भावुक दिखीं और कभी गुस्से में, लेकिन इस विजिट के दौरान उन्होंने सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा। कंगना ने दफ्तर पहुंचते वक्त मास्क नहीं लगा रखा था। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी नहीं किया गया।

Leave a Reply

Next Post

पोषण माह में आंगनबाड़ी केन्द्रों से चलाया जा रहा नारा लेखन एवं गृह भेंट कार्यक्रम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोण्डागांव, 11 सितम्बर 2020। जिले में 01 से 30 सितम्बर तक भारत सरकार द्वारा मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पोषण माह 2020 के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा अलग-अलग स्तरों पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत पूरे जिले में राज्य शासन […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश