छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने किया पदभार ग्रहण

indiareporterlive
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 23 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में 21 जुलाई को मध्यान्ह में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मंत्री श्री भगत ने श्री बाबरा को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उपस्थित मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों ने भी शुभकामनाएं और बधाई दी।

गुरप्रीत सिंह बाबरा ने पद ग्रहण पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कभी पीछे नहीं रहेंगे और अपने पद के कार्याें को बेहतर तरीके से करेंगे। श्री बाबरा ने अपने सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। 

Leave a Reply

Next Post

सेना में महिलाओं को बराबरी का हक :सरकार ने थलसेना की सभी 10 स्ट्रीम में स्थायी कमीशन देने का आदेश जारी किया

शेयर करेथलसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन पा रहीं महिलाएं अब स्थायी कमीशन ले सकेंगी महिलाओं के स्थायी कमीशन को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी वायुसेना और नौसेना में महिला अफसरों को पहले से स्थाई कमीशन मिल रहा इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 23 जुलाई 2020। भारतीय सेना में महिलाओं के स्थायी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग