धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैच में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी, चेपक में हुए सम्मानित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में आज चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर उतरने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

धोनी ने सीएसके के लिए इस मैच को मिलाकर 200 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा वह राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के भी कप्तान रह चुके हैं। धोनी को टीम के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और आईसीसी के पूर्व चेयरमैन एन श्रीनिवासन ने सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ चित्रा श्रीनिवासन और रूपा गुरुनाथ भी मौजूद रहीं।

धोनी का बतौर कप्तान रिकॉर्ड

धोनी की कप्तानी में ही सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। इसके अलावा वह अपनी टीम को 15 में से 11 बार अंतिम चार में ले जा चुके हैं। टीम चार बार ट्रॉफी जीतने के अलावा पांच बार रनर-अप भी रह चुकी है। धोनी ने ओवरऑल आईपीएल में 214 मैचों (CSK/RPS) में कप्तानी की है। इसमें से उन्होंने 125 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा 88 मैच हार चुके हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। उनका विन पर्सेंट 58 के आसपास का है। वह आईपीएल के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं।

धोनी ने सीएसके के लिए 200 मैचों में कप्तानी की

2016 में सीएसके पर बैन के दौरान धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स (RPS) के लिए एक सीजन में 14 मैचों में कप्तानी की थी। इसमें से उनकी टीम ने पांच मैच जीते थे और नौ में हार का सामना करना पड़ा था। तब टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। इन 14 मैचों को निकाल दिया जाए तो धोनी ने 200 मैचों में सीएसके की कप्तानी की है। इसमें से 120 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि 79 में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा है। सीएसके के कप्तान के तौर पर धोनी का विन पर्सेंटेज 60 के आसपास का है।

लिस्ट में रोहित और कोहली भी शामिल

ऐसा माना जा रहा है कि 41 साल के धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी के अलावा दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 146 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है। इसमें से 80 मैच मुंबई ने जीते हैं और 62 में हार का सामना करना पड़ा है। चार मैच टाई रहे हैं। वहीं, विराट कोहली ने 140 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी की है। इसमें से 64 मैच आरसीबी ने जीते हैं, जबकि 69 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तीन मैच टाई रहे हैं और चार मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

पालघर में अंबेडकर जयंती रैली से लौट रहे लोग करंट की चपेट में आए, दो की मौत, पांच घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पालघर 14 अप्रैल 2023। नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बे में बृहस्पतिवार को, आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह के दौरान एक वाहन पर लगे झंडे के ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने के बाद दो लोगों की कंरट लगने से मौत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण