‘एक तरफ PoK लेने की बात, दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट जारी’, संजय राउत का मोदी सरकार पर हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 सितम्बर 2023। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के संजय राउत ने कश्मीर में एक साथ तीन अधिकारियों के शहीद होने पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस वक्त हमला किया जा रहा था, उस वक्त हमारे पीएम के ऊपर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल बरसाए जा रहे थे।  उन्होंने कहा कि वो मानते है कि जी-20 सफल हुआ है तो हम भी मानते है कि फूल बरसाए जाने चाहिए। लेकिन जिस वक्त फूल बरसाए जा रहे थे उस वक्त हमारे जवानों पर गोलियां चल रही थीं। इसमें हमारे तीन अधिकारी शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि तीन बड़े अधिकारियों का शहीद होना साफ दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर की हालत आज भी ठीक नहीं है। 

जवानों की शाहदत देखना दुखद
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार नहीं है। वहां के लोग परेशान हैं। सरकार का नियंत्रण नहीं है। उन्होंने सरकार से कहा कि अगर आपने वहां व्यवस्था बना ली है तो यह आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आए दिन जवानों की शाहदत देखना बहुत दुखद है।

क्या आपको दुख नहीं होता
संजय राउत ने सरकार से पूछा कि आप किस खुशी में फूल बरसा रहे हो? क्या आपको दुख नहीं होता? क्या आपकी तरफ से कोई बयान आया? उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है कि पीओके को अपने कब्जे में ले लेंगे। दूसरी तरफ भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रही है। 

यह असली पिक्चर नहीं
इसी दौरान संसद सत्र के बारे में राउत ने पत्रकारों से कहा कि यह असली पिक्चर नहीं है। यह सरकार हमसे बहुत सी बातें छिपाती रही है। यह सत्र 18-22 सितंबर तक चलेगा। इन 5 दिनों के बाद उनका असली चेहरा सामने आ जाएगा और साफ हो जाएगा कि वे चुनाव आयोग या न्याय व्यवस्था को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वे देश में तानाशाही को संसद के माध्यम से सामने लाना चाहते हैं।

इंडिया गठबंधन अपना देख लेगा
वहीं, इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि सरकार को हमसे क्या मतलब है। हम अपना देख लेंगे। हारें या जीतें हम अपना देख लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को फिलहाल जम्मू-कश्मीर पर ध्यान देना चाहिए। राउत ने कहा कि अगले साल चुनाव में साफ हो जाएगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। 

Leave a Reply

Next Post

निपाह वायरस का प्रकोप बढ़ा, उत्तरी केरल में दो दिनों के लिए छुट्टियों का एलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुवनंतपुरम 14 सितम्बर 2023। केरल में निपाह वायरस बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तरी केरल के सभी शिक्षण संस्थानों में गुरूवार और शुक्रवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है। कोझिकोड जिले की कलेक्टर ए गीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए छुट्टी की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक