पूरी तरह मोदीमय है छत्तीसगढ़ : किरण सिंह देव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 05 मई 2024। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद द्वितीय चरण में तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुए। छत्तीसगढ़ के चार लोकसभा क्षेत्रो का चुनाव संपन्न हो चुका है। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों का 7 मई को तृतीय चरण में मतदान संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ में हुए सभी चरणों के मतदान में हमारे राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आना हुआ है जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं का चुनाव प्रचार में आना हुआ है,जिससे लगातार पार्टी के पक्ष में माहौल बना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन का आभार माना है। देव ने कहा छत्तीसगढ़ में वातावरण पूरी तरह मोदीमय है।हम 11 की 11 सीटें जीत रहे है।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,विधायक मोतीलाल साहू, खुशवंत साहेब, रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ सुपरजाएंट्स को लगा बड़ा झटका, यह तेज गेंदबाज हुआ बाहर, खुद कोच ने की पुष्टि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 मई 2024। लखनऊ सुपरजाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को होना है, लेकिन उससे पहले ही टीम को तगड़ा झटका है। लखनऊ के तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट के निचले हिस्से की मांसपेशी में चोट के कारण आईपीएल के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग