जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 लखनऊ, 17 सितंबर 2026। गोरखपुर में बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न जिलों से 150 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दर्शन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित हुआ।

दिव्यांग के इलाज की व्यवस्था, पेंशन भी बहाल होगी

देवरिया से आए एक दिव्यांग ने इलाज के लिए सहायता देने का निवेदन किया। इस पर सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। दिव्यांग से बातचीत में पता चला कि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं है, इस पर सीएम ने जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को दिव्यांग पेंशन बहाल कराने के लिए भी निर्देशित किया। 

सीएम ने गोशाला में गोसेवा की

इससे पहले सीएम ने प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। गोवंश को अपने हाथ से गुड़ खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया। गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही देखभाल के जरूरी दिशानिर्देश दिए। 

Leave a Reply

Next Post

हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

शेयर करेकेदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया इंडिया रिपोर्टर लाइव चमोली/ रुद्रप्रयाग, 17 सितंबर 2026। हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई इस बर्फबारी के साथ मौसम ने करवट ली है। इधर, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी […]

You May Like

दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वाला वीडियो हटाया....|....दिल-दिमाग दोनों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है नियमित व्यायाम....|....किमी एंटोनेली के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड....|....होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाका....|....सरगुजा संभाग के 819 हड़ताली पटवारियों को नोटिस....|....महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की रायपुर में आज पेशी....|....उमरिया में आधी रात को सागौन तस्करी का भंडाफोड़....|....खातेगांव टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति....|....गौवंश सड़कों पर भटकने मजबूर, गौधाम के नाम पर करोड़ों के अनुदान और घोषणाओं का हिसाब दे सरकार - कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस