‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका’, बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 15 मई 2026। हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। जैसे ही फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई है।

ईमेल के जरिए मिला धमकी
यह घटना तब हुई, जब लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच 754 वी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। उड़ान के दौरान एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है। इसे शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा। जैसे ही यह धमकी वाला मेल सामने आया, तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट तक सभी को अलर्ट कर दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
हालांकि राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे (अलग सुरक्षित क्षेत्र) में ले जाया गया। यहां उसकी बारीकी से जांच शुरू की गई। यात्रियों को भी सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उतारा गया और सभी की जांच की गई। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

करोड़ो की विदेशी करेंसी पकड़ी गई
इसी एयरपोर्ट से एक और मामला सामने आया, जो विदेशी मुद्रा की बरामदगी से जुड़ा है। सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री से लगभग 11,85,930 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ी गई। यह यात्री सैयद इस्माइल अली बताया जा रहा है, जो शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था।

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
यह करेंसी सामान्य बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ी। जब बैग की जांच की गई, तो उसमें संदिग्ध विदेशी मुद्रा दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे अलग कर लिया गया और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने पूरी रकम जब्त कर ली है। अब यह जांच की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे बैंकॉक क्यों ले जाया जा रहा था।

Leave a Reply

Next Post

सैन्य सुधारों में सोच का बदलाव बड़ी चुनौती: सीडीएस चौहान बोले- थिएटरीकरण में भारत अन्य देशों से 15 साल पीछे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 मई 2026। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सैन्य सुधारों की प्रक्रिया पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ी बाधा ढांचागत बदलाव नहीं, बल्कि पुरानी मानसिकता को बदलना है। कलम और कवच 2026 सम्मेलन में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग