‘फ़र्स्ट कॉपी 2’ और नई सीरीज़ ‘अंगड़िया’ में जलवा दिखाएंगे मुनव्वर फारूकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 अगस्त 2025। (अनिल बेदाग) : मल्टी-टैलेंटेड एंटरटेनर मुनव्वर फारूकी इस वक्त सफलता की लहर पर सवार हैं। अपने एक्टिंग डेब्यू फ़र्स्ट कॉपी को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ उन्होंने करियर में एक बड़ा माइलस्टोन छू लिया है। अपनी तेज़-तर्रार हाज़िरजवाबी, म्यूज़िक टैलेंट और रियलिटी शो की जीत के लिए मशहूर मुनव्वर ने अब एक्टिंग की दुनिया में भी धमाकेदार एंट्री मार दी है, और क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस से भी तगड़ा प्यार बटोर रहे हैं।

फ़र्स्ट कॉपी—‘90ज़ की पाइरेसी की दुनिया में सेट एक ग्रिपिंग सीरीज़ ने मुनव्वर को एक परफॉर्मर के तौर पर नई पहचान दी, साबित कर दिया कि वो सिर्फ स्टेज कॉमिक नहीं, बल्कि दमदार एक्टर भी हैं। अपनी मज़ेदार स्टोरीलाइन और मुनव्वर की इम्पैक्टफुल स्क्रीन प्रेज़ेंस के चलते ये शो फटाफट फैंस का फेवरेट बन गया और उन्हें 2025 के मस्ट-वॉच एक्टर्स की लिस्ट में डाल दिया। फैंस के जबरदस्त डिमांड और शो की सुपर सक्सेस से बूस्ट होकर मुनव्वर ने ऑफिशियली फ़र्स्ट कॉपी 2 का ऐलान कर दिया है, जो इस वक्त डेवलपमेंट में है। इतना ही नहीं, वो एक नई सीरीज़ अंगड़िया में भी नज़र आने वाले हैं, जिससे उनका एक्टिंग करियर और एक्सपैंड होगा। एक्टिंग के अलावा मुनव्वर अपनी होस्टिंग स्किल्स से भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। दो सबसे ज़्यादा चर्चित डिजिटल शोज़ “सोसायटी” और “पति पत्नी और पंगा” में होस्टिंग करते हुए वो छा गए हैं। दोनों शोज़ अपने-अपने प्लेटफ़ॉर्म्स पर ट्रेंडिंग हैं और उनकी फ्रेश व एंगेजिंग फ़ॉर्मेट्स के लिए जमकर तारीफ बटोर रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी कहते हैं, “मुझे लगता है कि हर हिंदुस्तानी ज़िंदगी में कभी न कभी एक्टर या क्रिकेटर बनने का सपना ज़रूर देखता है, और मैं भी अलग नहीं था। एक्टिंग हमेशा मेरी विशलिस्ट में रही है, और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे “फ़र्स्ट कॉपी” जैसी सीरीज़ पर काम करने का मौका मिला। रिस्पॉन्स ने मुझे हैरान कर दिया। इससे ज्यादा मैं क्या मांग सकता हूं? मैं जो भी हूं, ऑडियंस की वजह से हूं और हर दिन खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं। अब मैं फ़र्स्ट कॉपी 2 और अंगड़िया को लोगों तक लाने के लिए इंतज़ार नहीं कर पा रहा। दोनों प्रोजेक्ट्स मेरे लिए बेहद खास हैं।” कई शोज़ और प्रोजेक्ट्स के साथ, मुनव्वर फारूकी का ये साल धमाकेदार है और अभी उनका रुकने का कोई इरादा नहीं दिख रहा।

Leave a Reply

Next Post

दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है इंडी-पॉप ट्रैक "क़िस्मत"

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 अगस्त 2025। टिप्स म्यूज़िक लिमिटेड ने अपनी नवीनतम संगीत कृति “क़िस्मत” का अनावरण किया है, जो एक इंडी-पॉप ट्रैक है जो देश भर के दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। अफ़साना खान की भावपूर्ण आवाज़ों से सजे इस गाने […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत