करमा पूजा के बाद विवाद ने लिया खूनी रूप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबिकापुर, 24 सितंबर 2026। बलरामपुर जिले के थाना सामरीपाठ क्षेत्र के ग्राम सेरंगदाग में करमा पूजा के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ देर बाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक युवक पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक की गर्दन के नीचे और पीठ पर गहरे घाव आए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को प्रार्थी सुनील कुमार ने थाना सामरीपाठ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि गांव के अखरा में करमा पूजा का आयोजन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पहले हुआ विवाद, ग्रामीणों ने कराया शांत
शिकायत के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे प्रार्थी के बड़े पिता शीतल नगेसिया का गांव के ही उदय नगेसिया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर शीतल नगेसिया को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। इसके बाद उदय नगेसिया भी अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद उदय नगेसिया अपने घर से टांगी लेकर वापस आया और शीतल नगेसिया के पुत्र गेड़वा उर्फ भोटना नगेसिया पर हमला कर दिया।

दोबारा वार करने से पहले ग्रामीणों ने पकड़ा
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, टांगी के वार से भोटना नगेसिया की गर्दन के नीचे और पीठ पर गंभीर चोट आई। आरोपी ने दोबारा हमला करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

बीएनएस की धारा 109 में मामला, आरोपी जेल भेजा
प्रार्थी की शिकायत के आधार पर थाना सामरीपाठ में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया। इस धारा में हत्या के प्रयास से संबंधित अपराध का प्रावधान है। पुलिस टीम ने दबिश देकर उदय नगेसिया निवासी सेरंगदाग को गिरफ्तार किया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

‘आक्रोश’ से ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ तक: फिर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और जयदीप अहलावत

शेयर करेविजय की कहानी बनाम राजवीर की पड़ताल, ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ में होगा दमदार टकराव इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 25 सितंबर 2026। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब अपने अंतिम अध्याय ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर […]

You May Like

ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर बीपीसीएल की सफाई....|....2027 में 28 हजार के पार जा सकता है निफ्टी....|....मुश्किलों में जेन्सेन हुआंग: एक दिन में 69.5 हजार करोड़ रुपए घटी दौलत....|....'यूरोपीय देशों पर हमला का हमारा कोई इरादा नहीं'....|....2022 में फेल रहे, 2027 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू?....|....यूपी में 6 की मौत: कौन सी लाश किसकी है? आग ने मिटाई पहचान....|....दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर....|....70 हजार शिक्षकों के एरियर्स पर सरकार फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट....|....निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी ने जारी किया वीडियो....|....नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं