सुरक्षा कर्मी को घायल कर वॉकी टॉकी और मोबाइल फोन लूट ले गए नक्सली

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 27/06/2020 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारी पर पत्थरों से हमला कर उनसे वॉकी टॉकी और मोबाइल फोन लूट लिया। घायल अधिकारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शनिवार को बताया कि जिले के किरंदुल और बचेली क्षेत्र में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की खदानों की सुरक्षा गश्त पर गए सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक एम एल चौहान पर नक्सलियों ने पत्थरों से हमला कर उनसे वॉकी टॉकी लूट लिया। उन्होंने बताया कि बैलाडीला पहाड़ी के आकाश नगर क्षेत्र में सीआईएसएफ के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। इस दल में सीआईएसएफ के लगभग सौ अधिकारी एवं कर्मचारी अलग-अलग समूह में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चौहान और एक आरक्षक विजय कुमार आकाश नगर के करीब थे तब ग्रामीणों की वेशभूषा में धनुष बाण लेकर नक्सली वहां पहुंच गए।

पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने चौहान से उनका वॉकी टॉकी मांगा और जब चौहान ने देने से मना कर दिया तब नक्सलियों ने उन्हें पत्थरों से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि चौहान को घायल करने के बाद नक्सली उनसे वॉकी टॉकी तथा दोनों का मोबाइल फोन लूट कर वहां से भाग गए। बाद में जब अन्य जवानों को घटना की जानकारी मिली तब वह घटनास्थल पहुंचे। जवानों ने घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल एएसआई की हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ लौटे अब तक 5.34 लाख प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग : मनरेगा के तहत प्रदेश के 29.35 लाख मजदूरों को मिल रहा है काम

शेयर करे 1521 कारखानों को पुनः प्रारंभ कर 1.10 लाख श्रमिकों को रोजगार रायपुर, 27 जून 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों, बसों एवं अन्य माध्यमों से अब तक 5 लाख 34 हजार प्रवासी श्रमिक और अन्य लोग सकुशल छत्तीसगढ़ लौट चुके हैं। इनमें 103 श्रमिक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल