पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देवरिया, 07 अक्टूबर 2026। लखनऊ में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता खेलकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। ये सभी मईल और लार थाना क्षेत्र के युवक थे। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे
मृतकों में मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति 26 वर्ष, बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव शामिल हैं। चारों क्रिकेट खिलाड़ी थे और लखनऊ में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। मंगलवार को प्रतियोगिता खेलने के बाद वे कार से घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना गंभीर था कि चारों की मौत हो गई।

नित्यानंद की मौत की खबर बगहा गांव पहुंचते ही उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही नित्यानंद के पिता मनोज प्रजापति छोटे बेटे अंकित के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार नित्यानंद क्रिकेट खेलने के लिए लखनऊ गए थे और प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद साथियों के साथ वापस लौट रहे थे।

मईल और लार क्षेत्र के गांवों में पसरा मातम
एक साथ चार खिलाड़ियों की मौत से मईल और लार क्षेत्र के गांवों में मातम पसरा है। खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों में भी शोक है। हादसे की खबर के बाद चारों परिवारों के घर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया और गांवों में पूरे दिन घटना की चर्चा होती रही। 

Leave a Reply

Next Post

जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन

शेयर करेसीजेपी समेत अन्य छात्र संगठनों का एलान, नेहा बोरा बोलीं- एकजुट हों इंडिया रिपोर्टर लाइव ग्रेटर नोएडा, 07 अक्टूबर 2026। बुधवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें सीजेपी, आइसा, एसएफआई, एआईएसएफ और एएसएपी जैसे प्रमुख छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। […]

You May Like

जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन....|....पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में जा घुसी कार....|....ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत ने बढ़ाए कदम....|....रूसी तट के पास तेल टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला....|....उम्र बढ़ते के साथ क्यों निकलने लगती है तोंद....|....बैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो भाजपा 50 साल सत्ता से दूर रहेगी, इसलिए ईवीएम और वोट चोरी के बचाव में खड़ी....|....साइबर ठगों की शरणस्थली बना छत्तीसगढ़, सरकार केवल एडवाइजरी जारी कर पल्ला झाड़ रही है -कांग्रेस....|....पीवी ऐप की बाध्यता से किसान परेशान एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हो रहा - कांग्रेस....|....शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी....|....सर्विलांस से बचने का आतंकियों का हाईटेक पैंतरा