मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 10 जून 2026। मध्य प्रदेश सियासत चरम पर है। राज्यसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद आज निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर हैं। बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्चर पहुंचेगा और अपनी बात रखेगा। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद पार्टी का विरोध जारी है। मंगलवार देर रात प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के विधायक और नेता भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को बुधवार सुबह 11 बजे मुलाकात का समय दिया। कांग्रेस ने नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए फैसले पर आपत्ति जताई है।

दिल्ली में भी करेंगे मुलाकात
चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग और कांग्रेस नेताओं के बीच एक बैठक 10 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल ने कहा कि आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को 10 जून को दोपहर 12 बजे निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली में बातचीत के लिए समय देने का निर्णय लिया है। आयोग ने कांग्रेस से यह भी पूछा है कि बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम उपलब्ध कराए जाएं। इससे पहले मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जोहनिसबर्ग 10 जून 2026। दक्षिण अफ्रीका के जोहनिसबर्ग के पूर्व में क्लीवलैंड स्थित एक अनौपचारिक बस्ती में गोलीबारी हुई है। इस हिंसक घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'