नवनिर्वाचित विधायक 31 अक्टूबर को लेंगे शपथ

indiareporterlive
शेयर करे

सीएम सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहेंगे मौजूद

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल। झाबुआ उपचुनाव में विजयी होकर विधायक निर्वाचित हुए कांतिलाल भूरिया 31 अक्टूबर को शपथ लेंगे। विधानसभा में सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति कांतिलाल भूरिया को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित वरिष्ठ कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे।

बता दें कि 31 अक्टूबर को ही कमलनाथ कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। निवेश संबंधी प्रस्तावों पर कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री बड़ा फैसला ले सकते हैं । बता दें कि मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर कैबिनेट की सब कमेटी की बैठक भी 31 अक्टूबर को आयोजित होगी। वहीं 31 अक्टूबर को कांतिलाल भूरिया की शपथ के साथ ही उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान देने ना देने पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में तीन दिनों से नहीं खुली ओपीडी, गंभीर रुप से बीमार मरीजों को भी नहीं मिल रहा उपचार

शेयर करेरायपुर: राजधानी के अंबेडकर हॉस्पिटल में ओपीडी लगातार आज तीसरे दिन बंद हैं। तीन दिनों से ओपीडी बंद रहने के कारण मरिजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । डॉक्टरों की ओर से कई मरीजों को फॉलोअप के लिए आज की तारीख दी गई थी। पीड़ितों में […]

You May Like

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: राजधानी में मामलों में बढोतरी....|....ग्वालियर में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी अब पहुंच गए मालदा, अवैध रूप से रह रहे थे....|....भागीरथपुरा कांड में 36 मौतों का सच सामने नहीं आया....|....निलंबित सिपाही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार....|....सीएम योगी बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी....|....काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट....|....बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे में 'बंदरबांट': सुप्रीम कोर्ट नाराज....|....दो करोड़ की एफडी का झांसा, मेडिकल भुगतान का बहाना....|....छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर....|....रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प