शिव ‘राज’ पर अंतिम फैसला अभी नहीं, नए सीएम का निर्णय 25 मार्च तक टलने के आसार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल । कोरोना वायरस के कहर के कारण भाजपा मध्यप्रदेश की सत्ता से कांग्रेस की विदाई तय करने के बावजूद नए सीएम के लिए विधायक दल की बैठक की तारीख तय नहीं कर पा रही। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व दो-तीन दिन के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाएगा। फिलहाल कोरोना वायरस संकट के बीच पार्टी में उच्च स्तर पर नए सीएम के लिए चेहरे पर मंथन जारी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, मगर केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है।

दरअसल नेतृत्व चेहरा तय करने के मामले में कई समीकरणों पर मंथन कर रहा है। इनमें एक समीकरण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राज्य सरकार की कमान दे कर शिवराज को केंद्रीय राजनीति में लाने का है। दूसरा समीकरण नरोत्तम मिश्रा की ताजपोशी का है। 

पार्टी के एक धड़े का कहना है कि नेतृत्व वहां ऐसे नेता को कमान देना चाहता है जो छह महीने के अंदर राज्य की 25 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के साथ वहां सभी धड़ों में तालमेल बैठा सके। इस खांचे में शिवराज के साथ साथ तोमर भी फिट बैठते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना की दहशत के बीच अब गरीब परिवारों को एक साथ दिया जाएगा दो महीनों का राशन

शेयर करेमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश, एपीएल परिवार को एडवांस में एक महीने का दिया जाएगा राशन, पीडीएस दुकानों में राशन लेने आने वालों को दूरी बनाने के निर्देश, हाथ भी धुलाया जाएगा. इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर। कोरोना के चलते गरीबों को […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय