नाई ने एक ही तौलिया से बनाई 6 लोगों की सेविंग और कटिंग, हो गए सभी कोरोना से संक्रमित

indiareporterlive
शेयर करे

मध्यप्रदेश । खरगोन जिले के गांव बड़गांव में छह लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में होने से हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार मुकेश निगम ने बताया कि पिछले दिनों एक युवक इंदौर से गांव आया था। जिसने एक नाई के यहां दाढ़ी बनाई। इस युवक के नमूनों को पहले से ही जांच के लिए लिया गया था और बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
युवक का इलाज हुआ और वह ठीक होकर अपने घर चला गया। वहीं जिन लोगों ने नाई के यहां से दाढ़ी-कटिंग करवाई, जो उसके संपर्क में आए उनमें से 26 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। उनमें से 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि बचे हुए नौ में से छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बताया जा रहा है कि इन सभी की शेविंग, कटिंग एक ही कपड़े से हुई थी। बीएमओ डॉक्टर दीपक वर्मा का कहना है कि अभी शेष तीन लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। पॉजिटिव मरीजों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज शुरू हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी के बच्चों के समग्र विकास के लिए ‘चकमक अभियान‘ और ‘सजग कार्यक्रम‘ की वेब लाॅन्चिंग की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 अप्रैल 2020 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आंगनबाड़ी के बच्चों के समग्र विकास के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से तैयार किए गए ‘चकमक अभियान‘ और ‘सजग कार्यक्रम‘ का शुभारंभ किया। बच्चों के रचनात्मक विकास के लिए ’चकमक […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग