महिला डॉक्टर की सांप के काटने से मौत, स्व. श्यामाचरण शुक्ल की थीं रिश्तेदार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

जबलपुर: जबलपुर में एक महिला डॉक्टर की सांप के काटने के बाद मौत हो गयी. मृतक डॉ रचना शुक्ल विक्टोरिया ज़िला अस्पताल में पदस्थ थीं. वो कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्यामाचरण शुक्ल और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. विद्याचरण शुक्ल के भाई ईश्वरचंद्र शुक्ल की पुत्रवधु थीं.जबलपुर के विक्टोरिया ज़िला अस्पताल की डॉक्टर रचना शुक्ल नहीं रहीं. उन्हें 22 अक्टूबर की रात को सांप ने पैर में काट लिया था.उसके बाद रचना को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान 23 अक्टूबर की सुबह वो अपनी मर्ज़ी से अस्पताल से चली गयीं. अब कार्डियेक अरेस्ट से रचना की मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद डॉ रचना को एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं लगाया गया था. शरीर हेंमें ज़हर फैलने के कारण उन्हें अटैक आया और मौत हो गयी. सर्पदंश को साधारण मानकर इलाज करना जानलेवा साबित हुआ. डॉ रचना शुक्ल,कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्यामाचरण शुक्ल और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. विद्याचरण शुक्ल के भाई ईश्वरचंद्र शुक्ल की पुत्रवधु थीं.

अस्पताल अधीक्षक का बयान-मेडिकल अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश तिवारी का बयान आया है. उन्होंने कहा इलाज पूरा होने से पहले ही डॉ रचना शुक्ल मनमर्ज़ी से घर चली गई थीं. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनके बिना अनुमति अस्पताल से जाने पर लिख दिया था ‘absconding’. डॉ तिवारी के मुताबिक  डॉ रचना 22 अक्टूबर मंगलवार को शाम मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुई थीं और 23 अक्टूबर की सुबह बच्ची का एग्जाम होने की बात कहकर बिना डॉक्टर की अनुमति के घर चली गई थीं.

Leave a Reply

Next Post

नवनिर्वाचित चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

शेयर करेरायपुर : छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक रामजन बेंजाम ने शुक्रवार को शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने उन्हें अपने कक्ष में शपथ दिलाई। विधायक रामजन बेंजाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग