सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल पहुंचे भारत, आज एस जयशंकर संग करेंगे बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 नवंबर 2024। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे यहां भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद (SPC) की राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनके आगमन के बारे में जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ट्वीट कर कहा कि आधिकारिक यात्रा पर भारत आने पर सऊदी अरब के एफएम एचएच प्रिंस फैसल बिन फरहान अल-सऊद का हार्दिक स्वागत है। उनकी यह यात्रा बहुमुखी भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय संबंधों को और गति प्रदान करेगी।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने उनके आगमन के बारे में बताया था कि फैसल राजधानी दिल्ली के पालम वायुसेना स्टेशन पर लैंड करेंगे। इसके अगले दिन यानी बुधवार को वे हैदराबाद हाउस में विदेशमंत्री एस जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

'ग्लेशियर झीलों के जोखिम को कम करना जरूरी', चौथे सीओडीआरआर कार्यशाला में बोले पीके मिश्रा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 नवंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने कहा कि समुदायों के सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए ग्लेशियल झीलों के जोखिमों को कम करना होगा। उन्होंने कहा कि सिक्किम ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट बाढ़ आपदा पर चर्चा ने चुनौती […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण