भारत-नेपाल सीमा तक फैला नशे का नेटवर्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सिद्धार्थनगर, 17 अक्टूबर 2026। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के विभिन्न जिलों में नशीले पदार्थों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी ने नशे के कारोबार पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। नेपाल पुलिस ने सात जिलों में अलग-अलग कार्रवाई कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल, नाइट्राजेपाम, डाइक्लोमाइन और ब्राउन शुगर व हेरोइन जैसी दिखने वाली सामग्री बरामद की गई है। हालांकि, इन मामलों का भारतीय सीमा पार तस्करी से सीधा संबंध होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

नेपाल पुलिस के अनुसार, मकवानपुर, ललितपुर, कंचनपुर, सुनसरी, उदयपुर, झापा और तनहूं जिलों में कार्रवाई की गई। भारत की सीमा से सटे कंचनपुर जिले के बेलौरी नगरपालिका-1 स्थित पहटिया क्षेत्र से ब्राउन शुगर जैसी दिखने वाली सामग्री के साथ पुनर्वास नगरपालिका-11 निवासी विशाल बिक (30) और कैलाली जिले की जोशीपुर ग्रामीण नगरपालिका-9 निवासी 22 वर्षीय कुशल चौधरी को गिरफ्तार किया गया। कंचनपुर भारत के उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और लखीमपुर खीरी के तराई क्षेत्र के निकट नेपाल का सीमावर्ती जिला है।

पुलिस ने मकवानपुर जिले के हेटौंडा से ट्रामाडोल के साथ दो लोगों को पकड़ा। ललितपुर के वाईवाई चौक से भी ट्रामाडोल के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। उदयपुर जिले के बेलका नगरपालिका क्षेत्र से नाइट्राजेपाम के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। झापा जिले के मेचीनगर से ब्राउन हेरोइन जैसी दिखने वाली सामग्री के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह सुनसरी जिले के इटहरी में ट्रामाडोल और डाइक्लोमाइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के ब्योरे के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों की आवाजाही पर निगरानी अहम है। 

Leave a Reply

Next Post

 राजनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन के लिए हिंसा चाहती है पार्टी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 17 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राजनाथ ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन चुनाव सुधारों के लिए नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन के लिए […]

You May Like

सीजीपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की जमानत याचिका खारिज....|....मकान जलकर राख, 20 लाख का नुकसान....|....पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान....|.... राजनाथ का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन के लिए हिंसा चाहती है पार्टी....|....भारत-नेपाल सीमा तक फैला नशे का नेटवर्क....|.... मच्छर काटने से बुखार ही नहीं एनीमिया का भी हो सकते हैं शिकार....|....यूएन रिपोर्ट पर भारत का कड़ा ऐतराज: 'अफवाहों को रिपोर्ट का जामा पहनाया'....|....आडवाणी से मिलने अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा....|....तमिलनाडु में 128 जगहों पर आरएसएस के मार्च को मंजूरी....|....LIC का 46 हजार करोड़ लगाकर चमकाया IDBI बैंक, अब मुनाफा आते ही मोदी सरकार ने विदेशी कंपनी को सौंपा -कांग्रेस