शिंदे सरकार का अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी, मुखबिरों का नेटवर्क बनाने पर कर रही विचार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 मार्च 2023। महाराष्ट्र सरकार अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। मंत्री शंभूराज देसाई ने सोमवार को विधानसभा को इस बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा कि सरकार अवैध शराब कारोबार के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए मुखबिरों का एक नेटवर्क स्थापित करने पर विचार कर रही है। राज्य के आबकारी मंत्री शंभूराज देसाई विपक्ष के नेता अजीत पवार द्वारा शराब कारोबार पर सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस के पास मुखबिरों का नेटवर्क होता है उसी तर्ज पर हम एक मुखबिरों का नेटवर्क स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। देसाई ने कहा कि ये मुखबिर जिलों में चल रहे अवैध शराब कारोबार की जानकारी देंगे। सूचना देने वालों को पुरस्कार के रूप में पैसे भी दिए जाएंगे। 

प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न पूछते हुए पवार ने सुझाव दिया कि राज्य के आबकारी विभाग के पास अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए मुखबिरों का एक नेटवर्क हो सकता है और  जब उन्होंने यह विभाग संभाला था, तब इस आशय के प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि इन मुखबिरों को जरूरत पड़ने पर लाखों रुपये का भुगतान किया जा सकता है, क्योंकि अवैध शराब के कारोबार से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये के करों का नुकसान हो रहा है।

देसाई ने आगे कहा कि मुखबिरों का एक नेटवर्क स्थापित करने के अलावा, सरकार एक क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के मामलों की सूचना मिलने पर जिला स्तर के अधिकारी को जिम्मेदार ठहराने के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

राम नवमी जुलूस में डीजे प्रतिबंध पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 21 मार्च 2023। झारखंड के हजारीबाग प्रशासन ने राम नवमी के जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल भाजपा के कई विधायकों ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल