‘हिंदू समाज की एकता से शक्तिशाली और धर्मनिष्ठ बनेगा भारत’, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा है कि भारत को इतना शक्तिशाली बनाया जाए — सैन्य ताकत और आर्थिक रूप से — कि दुनिया की कई ताकतें मिलकर भी उसे जीत न सकें। उनका कहना है कि केवल ताकत से कुछ नहीं होगा, बल्कि शक्ति के साथ-साथ सद्गुण और धर्मनिष्ठा भी जरूरी है। अगर शक्ति के साथ नैतिकता न हो तो वह अंधी ताकत बन सकती है जो हिंसा फैला सकती है। यह इंटरव्यू आरएसएस के मुखपत्र ‘ऑर्गनाइजर’ में छपा है। यह बातचीत करीब दो महीने पहले बंगलूरू में हुई संघ की शीर्ष बैठक (अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा) के बाद ली गई थी।

भारत का ताकतवर बनना जरूरी- भागवत
मोहन भागवत ने कहा, ‘हमारी सीमाओं पर बुरी ताकतें लगातार सक्रिय हैं। हमें मजबूरी में ताकतवर बनना पड़ेगा ताकि हम अपनी रक्षा खुद कर सकें। हम दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकते।’ उन्होंने दैनिक संघ प्रार्थना का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम प्रार्थना करते हैं: ‘अजय्यं च विश्वस्य देहि मे शक्ति’ — यानी ऐसी शक्ति दो कि हम विश्व में अजेय बनें।’

ताकत के साथ धर्म की भी जरूरत- भागवत
उन्होंने साफ किया कि ताकत अकेले काम नहीं आएगी, बल्कि उसे धर्म और सदाचार के साथ जोड़ना होगा। ‘सिर्फ बल हो और कोई दिशा न हो, तो वह हिंसक बन जाता है। इसलिए बल और धर्म दोनों साथ-साथ होने चाहिए’। उन्होंने कहा कि जब कोई विकल्प न हो, तो दुष्ट शक्तियों का खात्मा बलपूर्वक करना ही पड़ता है। ‘हम ये ताकत दुनिया पर राज करने के लिए नहीं चाहते, बल्कि इसलिए कि हर कोई शांति, स्वास्थ्य और सम्मान से जी सके।’

बांग्लादेश के हिंदुओं का उदाहरण
उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में कहीं भी अगर हिंदुओं पर अत्याचार होता है, तो उनके लिए काम किया जाएगा — लेकिन अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए। भागवत ने बताया कि बांग्लादेश में जब हाल में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ, तो भारत में लोगों ने जिस तरह नाराजगी जाहिर की, वह पहले कभी नहीं देखा गया। ‘अब बांग्लादेश के हिंदू भी कहने लगे हैं कि हम भागेंगे नहीं, अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे।

आने वाले 25 सालों का लक्ष्य
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में संगठन का संकल्प है — पूरे हिंदू समाज को एक करना और भारत को विश्वगुरु बनाना। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वह अपने निजी, पारिवारिक, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में धार्मिक मूल्यों को अपनाए, जो हिंदुत्व से जुड़े हों। भागवत ने आगे कहा कि कृषि, औद्योगिक और वैज्ञानिक क्रांतियां हो चुकी हैं। अब दुनिया को धार्मिक क्रांति की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां ‘धर्म’ से मतलब किसी मजहब से नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, पवित्रता, करुणा और तपस्या के आधार पर पुनर्गठित करने से है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया एक नया रास्ता तलाश रही है, और वह रास्ता भारत को दिखाना ही होगा। यह हमारा दैवीय कर्तव्य है’।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर नहीं, अब ये 'आम' बना भारत-पाक के बीच विवाद का मुद्दा, दोनों देशों के बीच हुई अनोखी तकरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2025। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर का मुद्दा तो आजादी के बाद से ही विवाद का केंद्र रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों देशों के बीच ‘आम’ को लेकर भी तकरार हो चुकी है? जी हां वही […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत