बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 16 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा था, वहीं छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भीमापुरम गांव से जवानों की मानवता की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई। ड्यूटी निभाकर लौट रहे डीआरजी गोल्फ टीम के जवानों ने बारिश के बीच एक बीमार बुजुर्ग को चारपाई पर अस्पताल ले जाते ग्रामीणों को देखा। इसके बाद जवानों ने बिना देर किए बुजुर्ग को अपनी कंधों पर उठाया और अस्पताल तक पहुंचाया।

बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर ड्यूटी पूरी करने के बाद डीआरजी के जवान अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ ग्रामीण बारिश के बीच एक बुजुर्ग को चारपाई पर लेकर पैदल जा रहे हैं। जवानों ने ग्रामीणों को रोककर मरीज की स्थिति और एंबुलेंस की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग की तबीयत खराब थी और एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने चारपाई पर मरीज को अस्पताल ले जाने का फैसला किया था। ग्रामीणों ने बताया कि साथ चल रहे लोग रास्ते में थकने पर एक-दूसरे की जगह कंधा बदलकर मरीज को आगे ले जाने वाले थे। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद डीआरजी जवानों ने उन्हें पीछे किया और खुद चारपाई उठाने की जिम्मेदारी संभाल ली। जवानों ने बारिश के बीच मरीज को कंधे पर उठाकर पैदल सीआरपीएफ हॉस्पिटल, रायगुड़ा कैंप तक पहुंचाया।

देश की सुरक्षा के लिए कंधे पर बंदूक उठाने वाले जवानों ने इस बार उसी कंधे पर एक जिंदगी की जिम्मेदारी उठाई। जवानों की इस पहल ने न सिर्फ ग्रामीणों का दिल जीत लिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि वर्दी केवल सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इंसानियत और सेवा की पहचान भी है। मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने पर ग्रामीणों ने जवानों का दिल से आभार जताया। इस भावुक पल को सड़क से गुजर रहे लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया। बारिश के बीच बीमार बुजुर्ग को कंधे पर लेकर जाते जवानों की तस्वीरें अब मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला, 16 अगस्त 2026। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि यह उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी निजी दौरे पर हिमाचल आई हैं और इसी […]

You May Like

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....|....'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल....|.... पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी....|....बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस....|....छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट....|....बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा....|....बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा....|....अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय....|....एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....|....हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार