इतनी भीषण टक्कर…चीख तक नहीं निकली, ऑटो से छिटक सड़क पर गिरी महिला; बच्चे का सिर कट गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आगरा 03 दिसंबर 2023। आगरा में नेशनल हाईवे पर गुरु का ताल एफओबी के नीचे ट्रोला ने ऑटो में इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि ऑटो सवार सवारियों की चीख तक नहीं निकल पाई। पीछे से ट्रोला की टक्कर और आगे ट्रक में घुसने के कारण ऑटो बुरी तरह से पिचक गया था। लोग उसमें फंसे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सवारियों में से किसी की कराहट तक नहीं निकल रही थी। सभी दम तोड़ चुके थे। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रोला से टकराने के बाद ऑटो आगे चल रहे ट्रक में बुरी तरह फंस गया। आगे वाले ट्रक ने भी उसके अगले ट्रक में टक्कर मारी। इस दौरान सिर्फ गाड़ियों के ब्रेक लगाए जाने की आवाज ही आई। एक महिला ऑटो से छिटककर सड़क पर जा गिरी तो बच्चे का सिर कट गया।

हादसे का मंजर देखकर राहगीरों की चीखें निकल गईं। चौराहे पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी बदहवास से ऑटो और के लिए दौड़े। फुटओवर ब्रिज के नीचे ठेल वाले बोना ने बताया कि लाशों को देखकर राहगीर दहल गए। बचाव के लिए चीखपुकार मची लेकिन कोई सवारी जिंदा नहीं थी। ऑटो से कोई आवाज तक नहीं आ रही थी।

हादसे के बाद हाईवे पर फंसे वाहन…ढाई घंटे तक जाम
हाईवे पर गुरुद्वारा एफओबी पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने यमुनापार की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया। इससे फिरोजाबाद रोड पर मंडी समिति से लेकर गुरुद्वारे तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। उधर, गुरुद्वारे पर भी एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। वाहन चालक लिंक रोडों पर निकले लेकिन वहां भी जाम में फंसे रहे।

Leave a Reply

Next Post

कोचीन शिपयार्ड में तीन पनडुब्बीरोधी युद्धपोत लॉन्च, दुश्मन की छिपी पनडुब्बियों को खोजकर मारने में सक्ष

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोच्चि 03 दिसंबर 2023। भारतीय नौसेना के लिए कोचीन शिपयार्ड लि. (सीएसएल) ने तीन पनडुब्बीरोधी युद्धपोतों का ढांचा तैयार कर लिया है। कोचीन शिपयार्ड कंपनी को रक्षा मंत्रालय से नौसेना के लिए आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट्स (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) बनाने का ऑर्डर मिला है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल