बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला, 16 अगस्त 2026। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि यह उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी निजी दौरे पर हिमाचल आई हैं और इसी दौरान वह एक स्कूल भवन का उद्घाटन करेंगी। सीएम सुक्खू के अनुसार यह वही स्कूल परियोजना है, जिसे प्रियंका गांधी ने शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान प्रियंका गांधी ने संबंधित क्षेत्र का दौरा किया था। उस समय वहां के स्कूली बच्चों ने उनसे नया स्कूल भवन बनवाने का आग्रह किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की मांग के बाद स्कूल भवन के निर्माण की दिशा में काम किया गया और अब भवन तैयार हो चुका है। प्रियंका गांधी इसी भवन का उद्घाटन करने पहुंचेंगी। सुक्खू ने कहा कि प्रियंका गांधी के इस दौरे को सरकार की ओर से किसी आधिकारिक कार्यक्रम के तौर पर निर्धारित नहीं किया गया है। वह निजी तौर पर स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात करेंगी और उनसे बातचीत करने के बाद वापस लौट जाएंगी। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रियंका गांधी का कार्यक्रम मुख्य रूप से बच्चों से संवाद और तैयार स्कूल भवन के उद्घाटन तक सीमित है। उनके दौरे को लेकर किसी सरकारी समारोह का आयोजन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार […]

You May Like

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....|....'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल....|.... पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी....|....बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस....|....छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट....|....बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा....|....बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा....|....अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय....|....एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....|....हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार