छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 16 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। खासकर उत्तरी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने यहां बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 

कई जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जीपीएम, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक की मौसमी वर्षा सामान्य के आसपास रही है और इसमें करीब 8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में रविवार को घूमने निकलने से पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय अलर्ट जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Next Post

बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अमृतसर, 16 अगस्त 2026। संयुक्त कार्रवाई के दौरान बीएसएफ और पुलिस ने बीओपी भरोपाल के पास हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की 181 बटालियन की ए कंपनी के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर गरिंडा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज […]

You May Like

'दो साल तक भी युद्ध में नहीं रहेगा अमेरिका'....|....इंश्योरेंस कंपनी ने कर दिया था क्लेम खारिज: अब देने होंगे एक करोड़....|.... जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग....|....37 साल पुराने केस में हाईकोर्ट का फैसला....|....नर्मदा घाटी में कम बारिश ने बढ़ाया भूकंप का खतरा....|....नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस....|....सड़क हादसों में मौतों से प्रदेश में शोक की लहर....|....जनता के लिए खुलेगा 'शीशमहल': जल्द शुरू होगी घूमने की व्यवस्था....|....पुलिस आने की अफवाह में भागा युवक....|....पटवारी हड़ताल पर, सरकार वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के अधिकार  देने से क्यो भाग रही है? - कांग्रेस