अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सागर, 30 सितंबर 2026। बीते रविवार को मकरोनिया थाना क्षेत्र में होटल पैराडाइज के सामने दिनदहाड़े हुए बहुचर्चित अंकित पटेल हत्याकांड में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी जय द्विवेदी, उसकी बहन (मृतक की पत्नी) और उसके सहयोगी राजुल सेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सह-आरोपी राजुल सेन पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की तकनीकी टीमों और सर्विलांस सेल ने घेराबंदी करते हुए राजुल को बंडा स्थित एक रिश्तेदार के यहां से धरदबोचा।

हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जय द्विवेदी, उसके दोस्त अनीष गौतम और राजुल सेन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को मुख्य आरोपी जय की बहन को भी इस साजिश में बराबर का साझीदार मानते हुए आरोपी बना लिया। इस प्रकार इस ब्लाइंड मर्डर केस में अब तक तीन मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

ये थी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ और सीएसपी ललित कश्यप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस खूनी संघर्ष के पीछे पारिवारिक रंजिश और ब्लैकमेलिंग का बड़ा खेल सामने आया है। मृतक अंकित पटेल ने आरोपी जय द्विवेदी की बहन के साथ शादी की थी, लेकिन आपसी मनमुटाव के चलते दोनों अलग रह रहे थे। आरोप है कि अंकित अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। हद तो तब हो गई जब मृतक ने आरोपी के एक अन्य दोस्त के मोबाइल पर उसकी कुछ निजी और अश्लील तस्वीरें भेज दीं। वह इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसी अपमान और गुस्से से तंग आकर भाई-बहन ने अंकित को रास्ते से हटाने की खौफनाक प्लानिंग कर डाली।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, जिनमें मृतक और आरोपी पक्ष के बीच हुई व्हाट्सएप चैट और बातचीत के कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। चैट में कोर्ट केस के निपटारे के बाद अंकित को ठिकाने लगाने की साजिश की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Next Post

पंचायतीराज चुनाव: चार चरणों में ईवीएम से मतदान

शेयर करेसभी चरणों की मतगणना एक ही दिन इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर, 30 सितंबर 2026। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। चुनाव चार चरणों में होने की स्थिति में भी सभी चरणों की मतगणना जिला स्तर […]

You May Like

धुरंधर: निम्रत कौर ने की फिल्म की जमकर तारीफ....|....भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील: कृषि और प्रोसेस्ड फूड का बढ़ेगा निर्यात....|....युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग....|....हाईटेंशन लाइन के नीचे ही बना रहे पंपिंग स्टेशन....|....पंचायतीराज चुनाव: चार चरणों में ईवीएम से मतदान....|....अंकित पटेल हत्याकांड में बड़ा खुलासा....|....बाकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त....|....तीन दशक पुराने 300 रुपये के रिश्वत मामले में पटवारी को राहत....|....एआई की मनमानी पर लगेगा ब्रेक....|....विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात