बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमृतसर, 16 अगस्त 2026। संयुक्त कार्रवाई के दौरान बीएसएफ और पुलिस ने बीओपी भरोपाल के पास हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ की 181 बटालियन की ए कंपनी के कंपनी कमांडर राकेश नेगी की शिकायत पर गरिंडा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन का कुल वजन 1 किलो 990 ग्राम है।

पुलिस के अनुसार, बीओपी भरोपाल इलाके से हेरोइन के दो पैकेट बरामद होने की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई साहिब सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान हेरोइन के अलावा एक मोमी लिफाफा और 203 ग्राम पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई। ड्रग किट से जांच करने पर पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हेरोइन सीमा क्षेत्र में कैसे पहुंची और इसे वहां कौन छोड़कर गया। वहीं, पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

 पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 16 अ्गस्त 2026। बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होना है। चैंपियनशिप में भारत के शीर्ष शटलर हिस्सा ले रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन