लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया अवलोकन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 फरवरी 2021। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में निर्माणाधीन नवा छत्तीसगढ़ सदन का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सयम सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 19 जून 2020 को अपने रायपुर निवास कार्यालय से नई दिल्ली स्थित द्वारका में बनने वाले इस नवा छत्तीसगढ़ सदन का ऑनलाईन शिलान्यास किया था। नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण नई दिल्ली के सेक्टर-13 द्वारका में 60 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जा रहा है।     

Leave a Reply

Next Post

बिजनौर किसान महापंचायत में प्रियंका बोलीं- किसानों के लिए नहीं, खरबपतियों के लिए है कृषि कानून

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिजनौर 15 फरवरी 2021। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग