नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया 16 जनवरी को मेला मड़ाई , कबड्ड़ी प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर 15 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन  और श्रम मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया कल 16 जनवरी को  आरंग विकासखण्ड  के विभिन गांवो और महासमुन्द  जिले  के  भोरिंग में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री डॉक्टर डहरिया  सोलह जनवरी को सवेरे 10.20 बजे निज निवास से आरंग विकासखण्ड के ग्राम पलौद  के लिए प्रस्थान करेंगे  और  सवेरे  11 बजे  पलौद पहुंचेंगे ।  वे  वहां आयोजित कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। मंत्री डॉक्टर डहरिया इसके बाद  दोपहर 2 बजे  आरंग विकासखण्ड के ही ग्राम  फरफौद जाएंगे और वहां  ग्रामीणों द्वारा आयोजित मड़ई मेला कार्यक्रम में शामिल  होंगे। वे इसके बाद दोपहर 3.30  बजे  ग्राम  घोंट (नर्सिंगपुर) में  आयोजित विभिन विकास कार्यो के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे  । मंत्री डहरिया इसी दौरान  ग्राम घोंट (नर्सिंगपुर) में ही आयोजित गुहा निषादराज जयंती  एवं मड़ई मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  मंत्री  डॉक्टर डहरिया तत्पश्चात  शाम 6 बजे महासमुन्द जिले के  ग्राम भोरिंग में आयोजित  मड़ाई मेला  में सम्मिलीत होंगे।  वे कार्यक्रम में पशचात  रायपुर लौट आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

काला हीरा (मखाना) की पाॅपिंग के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रसंस्करण इकाई स्थापित : महिला समूह कर रहा कम समय में अधिक मखाना की पाॅपिंग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धमतरी 15 जनवरी 2021। औषधीय गुणों से भरपूर ’काला हीरा’ याने कि ’मखाना’ की पाॅपिंग अब धमतरी जिले में मशीन से शुरू हो गई है। ध्यान देने वाली बात है कि सूखे मेवे, उपवास में भोजन के तौर पर उपयोग में लाए जाने वाले मखाना […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक